NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल, …. सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल, …. सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी
रायगढ़

केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल, …. सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी

आज से 21 जून तक चलेगा आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 12:07 am
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में 17 से 21 जून तक भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों, ग्राफिक्स, तथ्यों एवं सफलता की कहानियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी का शुभारंभ 17 जून को राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुण धर दीवान, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विवेक रंजन सिन्हा, विकास केडिया, मुकेश जैन, जतिन साव, अंशु टुटेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में होगा। वहीं प्रदर्शनी का समापन 21 जून को किया जाएगा। प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम चरण में है।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को यह जानने का अवसर मिलेगा कि बीते वर्षों में संचालित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में किस प्रकार परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रदर्शनी में वित्तीय समावेशन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से जुड़ते करोड़ों नागरिकों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों, आयुष्मान भारत योजना से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के प्रयासों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली, ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार, ई-गवर्नेंस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आए बदलावों को भी रोचक एवं तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया जाएगा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं सेवा वितरण व्यवस्था किस प्रकार अधिक सरल और सुलभ हुई है।
देश में सडक़, रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। चित्रों और तथ्यों के माध्यम से यह बताया जाएगा कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को किस प्रकार सुगम बनाया है। प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की झलक होगी। राज्य में सडक़, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जल संरक्षण, डिजिटल सेवाओं तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है।

You Might Also Like

घरघोड़ा में एसडीएम द्वारा आरईओ एवं सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शहर से लगे जुनवानी गांव में हाथी का आतंक

आरएएमपी व एमएसएमई योजनाओं को लागू करने के लिये शुरू हुई पहल

शहर में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, दो दिन में मिले नए 25 मरीज

अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वदेशी ताकत का नया शौर्य- ओपी चौधरी
Next Article योग दिवस पर 21 को होगा सामूहिक योगाभ्यास

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?