NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई : महापौर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई : महापौर
रायपुर

ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई : महापौर

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने विकास कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। निगम मुख्यालय में करीब 6 घंटे तक चली समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, तो उसकी निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और अभियंताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। महापौर ने अपर आयुक्त को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा महापौर ने खामियां सामने आने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
बैठक के दौरान करबला तालाब विकास योजना की समीक्षा में कई खामियां सामने आने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मेजरमेंट बुक (एमबी) में पाई गई त्रुटियों और कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी और निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि कई विकास कार्यों के लिए कार्यादेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुए हैं। इस पर महापौर ने अधिकारियों से जवाब मांगा और कहा कि जनता की सुविधा के लिए स्वीकृत विकास कार्यों को समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
राजधानी में विकास कार्यों में अनावश्यक देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबे समय से लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता पडऩे पर कार्रवाई भी होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि, सामान्य निधि और अन्य विकास मदों के तहत चल रहे कार्यों की जोनवार समीक्षा की गई। महापौर ने सभी अधिकारियों को प्रगति तेज करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।

You Might Also Like

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी

टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है : कलेक्टर चौहान

कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

छग को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मिला राष्ट्रीय सम्मान, ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य’ घोषित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी पॉवर ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ
Next Article होटल अमृतसरी पर 1 लाख का जुर्माना

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?