NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होटल अमृतसरी पर 1 लाख का जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > होटल अमृतसरी पर 1 लाख का जुर्माना
रायपुर

होटल अमृतसरी पर 1 लाख का जुर्माना

किचन में मिली भारी गंदगी, निगम ने की सील

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। नगर निगम ने घड़ी चौक स्थित होटल अमृतसरी को कई सालों से निगम का बकाया नहीं चुकाने और गंभीर स्वच्छता अनियमितताएं पाए जाने पर सील कर दिया है। निगम ने होटल संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। निगम की टीम ने होटल में औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच के दौरान होटल परिसर में भारी गंदगी, सडक़ पर किचन संचालित करना, अस्वास्थ्यकर माहौल में भोजन तैयार करना और बाथरूम से सटे स्थान पर बिरयानी रखे जाने जैसी लापरवाहियां पाई गईं। निगम अधिकारियों के अनुसार होटल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होटल अमृतसरी कई सालों से निगम का बकायादार था। बार-बार नोटिस जारी करने और बकाया राशि जमा करने के निर्देश देने के बावजूद होटल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद राजस्व, स्वास्थ्य, बाजार और नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया। इसी अभियान के तहत जोन-4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोलबाजार, मालवीय रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान 17 दुकानों में गंदगी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पाए गए। इसके चलते संबंधित दुकानदारों पर कुल 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
नगर निवेश विभाग ने सडक़ पर अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित करने वाले करीब 25 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 50 हजार रुपए का सडक़ बाधा शुल्क वसूला गया। साथ ही कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर सडक़ पर रखा गया सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन-4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और टीम प्रहरी के सदस्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

नकली सोना गिरवी रखकर ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय

अनवर ढेबर को अरेस्ट करने पहुंची यूपी पुलिस

सेंट्रल जेल में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड पाठ

राहुल के बाद प्रियंका-खडग़े के छ.ग. दौरे की संभावना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई : महापौर
Next Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का दिखने लगा असर

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?