NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी पॉवर ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी पॉवर ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ
रायगढ़

अदाणी पॉवर ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा करियर और कौशल विकास का मार्गदर्शन

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अदाणी पॉवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के तहत ‘युवा सेतु- यूथ एंगेजमेंट इनिशिएटिव’ की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को करियर में आगे बढऩे के उचित अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में किया गया, जिसमें आसपास के 10 गाँवों के 132 युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
‘युवा सेतु’ का लक्ष्य युवाओं को करियर से जुड़ी सही जानकारी, कौशल विकास, व्यक्तित्व निखारने और नए अवसरों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर ढंग से आकार दे सकें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई और उन्हें अपने लक्ष्य तय करने तथा उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में यूनिसेफ से सामाजिक व्यवहार एवं संचार विशेषज्ञ अभिषेक सिंह तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतना देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, छत्तीसगढ़ के जाने-माने फिल्म कलाकार आकाश सोनी ने भी युवाओं से संवाद किया। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘युवा सेतु’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस पहल से परिधीय गाँवों के लगभग 1,000 युवाओं को जोडऩे और उन्हें करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षणिक किट और खेल सामग्री भी वितरित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। ‘युवा सेतु’ का यह शुभारंभ ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें सही अवसर तथा मार्गदर्शन देकर एक सक्षम और आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सामुदायिक विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है तथा विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

प्रदेश में कोरोना की एंट्री होते ही जिले में बढ़ाई गई जांच

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

अचानक से बारिश की शुरुवात होते ही साँपों के रेस्क्यू कॉल में आई तेजी

शिक्षक के घर चोरों ने बोला धावा

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि : 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेरह दिवसीय मंगल पाठ का भव्य समापन, दीपोत्सव से जगमगाया मंदिर प्रांगण
Next Article ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई : महापौर

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?