NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश का प्रथम संभागीय पोर्टल लॉन्च
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > प्रदेश का प्रथम संभागीय पोर्टल लॉन्च
जशपुरनगर

प्रदेश का प्रथम संभागीय पोर्टल लॉन्च

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:19 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट स्रद्ब1द्बह्यद्बशठ्ठ-ह्यह्वह्म्द्दह्वद्भड्ड.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ का विधिवत शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक संभागीय वेबसाइट है। जो नागरिकों, पर्यटकों तथा विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगी।
वेबसाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट एवं तकनीकी सहयोग राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र सरगुजा द्वारा प्रदान किया गया है। पोर्टल का निर्माण केंद्र सरकार के सुरक्षित प्लेटफॉर्म स्3ङ्खड्डड्डस् (स्द्गष्ह्वह्म्द्ग, स्ष्ड्डद्यड्डड्ढद्यद्ग & स्ह्वद्दड्डद्व4ड्ड ङ्खद्गड्ढह्यद्बह्लद्ग ड्डह्य ड्ड स्द्गह्म्1द्बष्द्ग) पर किया गया है, जिससे इसकी सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपयोगिता सुनिश्चित होती है।

अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस-

यह पोर्टल ‘स्द्गष्ह्वह्म्द्ग-ड्ढ4-ष्ठद्गह्यद्बद्दठ्ठ’ फ्रेमवर्क पर आधारित है तथा इसकी होस्टिंग हृढ्ढष्ट के नेशनल डाटा सेंटर्स में की गई है। इससे वेबसाइट को ऑटोमेटेड पैच, आसान साइबर सुरक्षा, सुरक्षा ऑडिट जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। वेबसाइट को पूरी तरह रिस्पॉन्सिव बनाया गया है, जिससे यह मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर सहित सभी प्रकार के उपकरणों पर सहजता से संचालित होगी। वर्तमान में यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

नागरिकों और पर्यटकों को मिलेंगे अनेक लाभ-

इस पोर्टल के माध्यम से सरगुजा संभाग की प्रशासनिक संरचना, इतिहास, प्रोफाइल, अधिकारियों की संपर्क सूची तथा सभी जिलों की महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और क्षेत्रीय महोत्सवों की विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा नागरिक अब पोर्टल के माध्यम से सीधे क्च1/क्क11, नामांतरण, राजस्व न्यायालय आवेदन तथा डायवर्जन जैसी महत्वपूर्ण ऑनलाइन राजस्व सेवाओं तक पहुंच सकेंगे। पोर्टल पर कार्यालय के नोटिस, निविदाएं, अधिसूचनाएं, परिपत्र और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं समय-समय पर प्रकाशित की जाएंगी। नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट में फीडबैक फॉर्म, मीडिया कॉर्नर, फोटो गैलरी और वीडियो गैलरी जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

संभागीय आयुक्त ने जताया आभार-

शुभारंभ अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सरगुजा संभाग के सभी जिला कलेक्टरों तथा एनआईसी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों द्वारा सक्रिय डाटा साझाकरण तथा एनआईसी की टीम की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य का पहला संभागीय पोर्टल साकार हो सका है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाएगी तथा डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। शुभारंभ अवसर में उपायुक्त श्री आर के खुंटे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैटेलाइट और रॉकेट साइंस के कॉन्सेप्ट्स समझ रहे हैं विद्यार्थी

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सरस मेला का किया शुभारंभ

आत्मानंद स्कूल में पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न

रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र

पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, पेट्रोल डालकर जलाई लाश, सीने पर चढक़र गला दबाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वनिधि महोत्सव में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
Next Article मुंडा समाज का महासम्मेलन : शंकर राम बरला फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?