खरसिया। कैलाश शर्मा। भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में पद पर रहने का 4399 दिनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इस गौरवशाली उपलब्धि और देश के प्रति उनके अभूतपूर्व समर्पण को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में खरसिया के मदनपुर स्थित प्रसिद्ध मदनेश्वर महादेव शिव मंदिर में एक विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से छाया विधायक महेश साहू अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ देश के निरंतर विकास की कामना की। श्रद्धा और उत्साह का माहौल कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यकाल को देश के लिए ‘स्वर्ण काल’ और हर नागरिक के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4399 दिनों का यह कार्यकाल केवल एक संख्या नहीं, बल्कि अंत्योदय, राष्ट्र सुरक्षा और वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते स्वाभिमान का प्रतीक है। बाबा मदनेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी को राष्ट्र सेवा के लिए दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान करें। महेश साहू, छाया विधायक खरसिया इस विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य जनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चित्र सेन तिवारी पीतांबर प्रसाद पटेल साईं पटेल राम कुमार यादव प्रशांत याद मनोज डंगसेना?मोनू राठौर राज राठौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक पड़ाव को देश के विकास की नई ऊंचाई बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
महेश साहू ने की देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना
पीएम मोदी के 4399 दिनों के कार्यकाल पर मदनेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना



