रायगढ़. महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे नीरपद बबली उर्फ नीरपद बबाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया था।
उल्लेखनीय है कि पीडि़ता ने विगत 28 अप्रैल 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई थी कि वर्ष 2023 में उसकी फेसबुक के माध्यम से रायपुर निवासी नीरपद बबली से हुई थी। जो पेंट-पुट्टी ठेकेदारी का कार्य करने वाला बताते हुए पीडि़ता से शादी का झांसा दिया था। वहीं पीडि़ता का कहना था कि 14 अक्टूबर 2023 को आरोपी उसके घर आया और परिजनों से मिलने के बाद शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद से लगातार पीडि़ता के घर आना-जाना शुरू हो गया। इसके बाद पीडि़ता को कुडुमकेला ले जाकर किराए के मकान में वर्ष 2025 तक अपने साथ रखा, इसके बाद 15 मई 2025 को आरोपी ने उसे रायगढ़ स्थित घर छोडकऱ चला गया। इसके बाद 17 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फिर पीडि़ता के घर पहुंचा और कहा कि वह पहले से शादी शुदा है, इससे वह शादी नहीं कर सकता। ऐसे में जब पीडि़ता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए धमकी देने लगा। इससे पीडि़ता ने उसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार करने उसके ठिकानों पर दबिश देने लगी तो आरोपी ने अपना ठिकाना बदलकर फरार हो गया था। ऐसे में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीतापुर क्षेत्र में रह रहा है। जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीतापुर पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम नीरपद बबली उर्फ नीरपद बबाली (36 साल) निवासी आंगनबाड़ी माना कैंप वार्ड नंबर07 रायपुर थाना माना कैप का होना बताया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दुष्कर्म का फरार आरोपी सीतापुर से गिरफ्तार
महिला थाना की कार्रवाई, भेजा गया रिमांड पर



