रायगढ़। सर्व नाई समाज अध्यक्ष तारा श्रीवास और रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजुला त्रिपाठी की अगुवाई में संगठित टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी शशि मोहन सिंह की कुशल कार्यशैली के लिए उन्हें बधाई दी, साथ ही ज्ञापन के जरिए अपनी कारोबारी पीड़ा भी व्यक्त की।
उन्होंने पुलिस अधिकारी को बताया कि उनके रोजगार पर भारी संकट आ रहा है, जहां यूपी और झारखंड से आए लोगों को कारीगरी के नाम पर लाकर बसा रहे। भविष्य में बांग्लादेशी घुसपैठ भी होने की आशंका भी उन्होंने जताई, इस पर सभी सेलून-स्पा संचालकों और स्टाफ की आईडी की जांच करने की बात उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से की है। यही नहीं, स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्यों को भी अंजाम देने वे दुकानों को बंद करवाने की मांग भी उठी, साथ ही यूनिसेक्स सलून सहित सभी सेलून-पार्लरों को भी सख्ती के साथ बंद करवाने और 10 बजे के पश्चात खुले सेलून पार्लरों के संचालकों पर कठोर कार्यवाही की मांग भी पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी गई।
तारा श्रीवास ने बताया कि महंगाई के इस दौर में उनके जाति भाई परिवार पोषण खर्च वहन के पश्चात 5 से 10 हजार का किराया चुकाने में असमर्थ हो रहे, वहीं बाहरी लोग 30 से 40 हजार का किराया भाड़ा आराम से देते हैं ये जांच का विषय है। सभी सेलून, पार्लर, स्पा सेंटर अब रात 10 बजे के बाद नही खुलेंगी। सप्ताह में एक दिन मंगलवार को वर्करों को छुट्टी के साथ अपनी दुकानेंको बंद रखें। वहीं, मंजुला त्रिपाठी बताती हैं कि महिला ब्यूटी पार्लरों को रात 9 बजे के बाद बंद करना होगा, साथ ही गैर रजिस्टर्ड बैनर के तले निजी जगहों पर सेमिनार की आड़ में हो रहे अवैध उगाही व पुरुष-स्त्री के अनावश्यक जमावड़े को बंद करें अन्यथा इसकी लिखित शिकायत की जाएगी। यूनिसेक्स, सेलून, पार्लर्स और स्पा सेंटर पर अंकुश नहीं लगेगा तो उग्र आंदोलन होगा।
एसएसपी एसएम सिंह से मिलने वालों में तारा श्रीवास, मंजुला त्रिपाठी, अमित,उपेंद्र, संतोष श्रीवास, बंटी, खगेश, राजू , लाला, महेश, रामनाथ, सुनील, नंदू, लगन, विजय, भोजराम, सुनील, सन्तोष, बबलू, ज्योति, प्रियंका, रोहिणी, बबीता, रंजन, सुमित्रा, ममता, शीतल आदि शामिल रहे।
सर्व नाई समाज और ब्यूटी एसोसिएशन ने एसएसपी को बताई कारोबारी पीड़ा
स्पा सेंटर्स की आड़ में अनैतिक कार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगी दुकानें



