NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शत प्रतिशत केवाईसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा रायगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शत प्रतिशत केवाईसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा रायगढ़
रायगढ़

शत प्रतिशत केवाईसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा रायगढ़

महतारी वंदन की ई-केवाइसी में और तेजी, अब घर-घर पहुंचकर कराया जा रहा ई-केवाईसी

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:49 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के तहत शेष पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए जिले में विशेष घर-घर अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) तथा वीएलई की संयुक्त टीम उन महिलाओं के घर पहुंच रही है जो वृद्धावस्था, बीमारी, दिव्यांगता अथवा अन्य कारणों से स्वयं ई-केवाईसी केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।
अभियान के तहत सेक्टरवार एवं ग्रामवार ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार की गई है जिनका ई-केवाईसी अभी शेष है। इन महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अमला घर-घर जाकर दस्तावेज सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इससे पात्र हितग्राहियों को सुविधा मिल रही है तथा किसी भी महिला के योजना से वंचित रहने की संभावना समाप्त हो रही है। इसी क्रम में रानीसागर खडिय़ापारा क्षेत्र में भी टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यहां तीन अस्वस्थ महिलाओं के घर वीएलई को लेकर पहुंची टीम ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया संपन्न कराई, जिसमें दो हितग्राहियों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जबकि एक प्रकरण में तकनीकी कारणों से प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी, जिसके निराकरण की कार्रवाई जारी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी अभियान में रायगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले ने 96.47 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करते हुए सभी 33 जिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय तथा मैदानी अमले के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे तथा भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे, इसके लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टरवार प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगभग 97 प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी तथा वीएलई लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग और अस्वस्थ महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके घर पहुंचकर ई-केवाईसी कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के अंतिम चरण में शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही का ई-केवाईसी पूर्ण कर रायगढ़ जिले को शत-प्रतिशत उपलब्धि की श्रेणी में लाया जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की सभी पात्र महिलाओं तक निर्बाध रूप से पहुंचे और कोई भी हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

You Might Also Like

सनातन संस्कार और संस्कृति का अलख जगा रहे विकास केडिय़ा

चौथे दिन हुई ब्रम्हांड की जननी मां कुष्मांडा की आराधना

एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने औद्योगिक सुरक्षा विभाग घेरा

इतवारी बाजार में बन रहे आक्सीजोन के खिलाफ सडक़ पर उतरे सब्जी विक्रेता

लोहा स्ट्रक्चर गिरने से के्रन ऑपरेटर की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोक पीठ, कंटूर ट्रेंच डबरी संरचनाओं से बढ़ा रहा जल संचय की क्षमता
Next Article सर्व नाई समाज और ब्यूटी एसोसिएशन ने एसएसपी को बताई कारोबारी पीड़ा

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?