NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ब्लड सेंटर में गंभीर लापरवाही, प्रभारी एमएलटी निलंबित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ब्लड सेंटर में गंभीर लापरवाही, प्रभारी एमएलटी निलंबित
जशपुरनगर

ब्लड सेंटर में गंभीर लापरवाही, प्रभारी एमएलटी निलंबित

कलेक्टर व्यास ने अनियमितताओं पर की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:47 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिला चिकित्सालय जशपुर के ब्लड सेंटर में गंभीर लापरवाही, अनियमितता एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रभारी एमएलटी पुरूषोत्तम कुंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार ब्लड बैग के एक्सपायर होने के बाद भी उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिस्कार्ड नहीं किया गया, ब्लड बैग के गायब होने की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई तथा दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा ब्लड सेंटर के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रोफेशनल एथिक्स का पालन नहीं करने तथा दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप भी सामने आए। जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक नहीं किया गया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। मामले में जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी की कार्यशैली के कारण मरीजों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना थी, जिससे जिला चिकित्सालय एवं प्रशासन की छवि भी प्रभावित हुई है। इसे गंभीर कदाचार, अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में पुरूषोत्तम कुंवर का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

छात्राओं को स्कूल जाने सरकार बाँट रही सायकल : सालिक साय

शराबी पुत्र को पिता ने कुल्हाड़ी से काटा

हाट बाजारों में पहुंच कर मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक

गौवंश तस्करी के दो मामलों में जशपुर पुलिस की कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित
Next Article धरमजयगढ़ में विकास कार्यों की हकीकत जानने पहुंचे सीईओ

खबरें और भी है....

नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
पुसौर के एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त, दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध
व्हाइट रोज होटल की एसएसपी से शिकायत
शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन
तालाब किनारे झुंड से बिछड़ा चीतल का शावक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?