NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार 2026 का अंतिम शिविर ग्राम गोड़म में सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सुशासन तिहार 2026 का अंतिम शिविर ग्राम गोड़म में सम्पन्न
सारंगढ़

सुशासन तिहार 2026 का अंतिम शिविर ग्राम गोड़म में सम्पन्न

शिविर में 696 आवेदन, पंचायत के 480 और महिला एवं बाल विकास विभाग क़ो मिले 104 आवेदन

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:31 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सुशासन तिहार 2026 का अंतिम शिविर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम गोड़म में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत सदस्य लता लक्ष्मे एवं अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में 696 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 480 और महिला एवं बाल विकास विभाग का 104 था।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन एवं दो हितग्राहियों की गोदभराई की गई। विभाग द्वारा रेडी-टू-ईट सामग्री से तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजनों एवं पौष्टिक आहार का आकर्षक स्टॉल भी लगाया गया, जिसका कलेक्टर ने अवलोकन किया। वहीं महिला स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों द्वारा हल्दी पाउडर, मनिहारी सामग्री एवं अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। कलेक्टर ने इन स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरणा मिली।
समाज कल्याण विभाग द्वारा एक वृद्धजन को ट्राइसाइकिल तथा तीन वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। शिविर में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आठ हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। पेंशन हेतु प्राप्त 16 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को पोषण आहार तथा दो हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पांच महिला स्व-सहायता समूहों को चेक वितरित किए गए। 6 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एफपीओ द्वारा चयनित दीदियों को धान का वितरण किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा तीन किसानों को ऋ ण पुस्तिका वितरित की गई। मत्स्य पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को मछली पकडऩे के लिए जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 11 महिलाओं को फलदार पौधों का वितरण किया गया। सभी हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक, तहसीलदार प्रकाश पटेल, नंदकिशोर सिन्हा, जनप्रतिनिधिगण तथा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सैलून दुकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

शाप्राशा बुटीपारा में मना कौशल दिवस

पीडब्लूडी विभाग ने कार्यवाही करने के नाम पर थमाया समझाइस पत्र?

हमलावर 8 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस

समर कैंप में बैडमिंटन खिलाडी ले रहे ट्रेनिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
Next Article छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान महक नरवासे का 19 टीम इंडिया में चयन, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : ओपी

खबरें और भी है....

नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
पुसौर के एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त, दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध
व्हाइट रोज होटल की एसएसपी से शिकायत
शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन
तालाब किनारे झुंड से बिछड़ा चीतल का शावक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?