NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अभामा महिला सम्मेलन छग प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज रायगढ़ में सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > अभामा महिला सम्मेलन छग प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज रायगढ़ में सम्पन्न
सारंगढ़

अभामा महिला सम्मेलन छग प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज रायगढ़ में सम्पन्न

अभामा महिला सम्मेलन छग प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज रायगढ़ में सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:14 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ। अभामा महिला सम्मेलन, छग प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्य कारिणी बैठक युवराज का आयोजन रायगढ़ शाखा के आतिथ्य में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में 9 जून को अग्रोहा धाम रायगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश की 26 शाखाओं से बड़ी संख्या में सदस्याओं ने सह भागिता की। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगरिया, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया, श्रीमती अनिता अग्रवाल, राष्ट्रीय नेत्रदान अंगदान प्रमुख श्रीमती सरोज सोनालिया सहित सभी अतिथियों का रायगढ़ शाखा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत-सत्कार के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया की ताजपोशी बहुत ही भव्य तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर नव गठित प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बिलासपुर शाखा ने प्रथम तथा चांपा शाखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भोजली प्रतियोगिता में बाराद्वार शाखा प्रथम एवं रायपुर उमंग शाखा द्वितीय रही। सर्वाधिक मौजूद सदस्य संख्या की श्रेणी में सरायपाली शाखा को ट्रॉफी मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि समाज और परिवार की सुदृढ़ नींव संस्कारों पर आधारित होती है। उन्होंने सभी सदस्याओं से संस्कारों के संरक्षण एवं उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अवसरों का आकाश असीमित है, किंतु संस्कारों और मर्यादाओं का बंधन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगरिया ने सम्मेलन की विभिन्न योजना कार्यक्रमों व नियमों की विस्तृत जान कारी देते हुए सभी शाखाओं को संगठन की गति विधियों से अवगत कराया। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा ने अपने संबोधन में संगठन को सेवा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सभी शाखाओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि -सोने की कलम तो विरासत में मिल सकती है किंतु उससे लिखना क्या है यह हमें संस्कार ही सिखाते है,साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण पे जोर देते हुए कहा कि स्त्री एक ऐसी गुरु है, जो शर्ट के टूटे हुए बटन से लेकर व्यक्ति के टूटे हुए आत्मविश्वास तक को जोडऩे की ताकत रखती है। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए रायगढ़ शाखा का आभार व्यक्त किया, एवं प्रांतीय सचिव श्रीमती सीमा गुप्ता ने सभी उपस्थित शाखा की बहनों का बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। संगठनात्मक एकता और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुई प्रथम कार्यकारिणी बैठक।

You Might Also Like

पंजीकृत वाहन में मोबाईल नंबर अपडेट करने बढ़ायी जाएगी काउण्टरों की संख्या

बावन परियों के साथ 5 जुआड़ी पकड़ाए

बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत अन्य घायल

जब चाहे तब चंद्रपुर में नो एंट्री और जब साहब का मर्जी हो तब नहीं लगता नो एंट्री

यातायात नियम पालन कराने चलाया गया विशेष अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय केबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का आएगा आईपीओ
Next Article छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार लहूलुहान, ऑटो से भेजा गया अस्पताल

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?