NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी
जशपुरनगर

कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गिनाबहार में विकसित होगी 17.15 करोड़ की आधुनिक आवासीय परियोजना

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में अटल विहार योजना के तहत एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। यह परियोजना क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। विशेष बात यह है कि यह कुनकुरी क्षेत्र की पहली आधुनिक एवं नियोजित आवासीय कॉलोनी होगी, जहां विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवास निर्मित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम गिनाबहार की यह परियोजना न केवल क्षेत्र के आवासीय विकास को नई दिशा देगी, बल्कि कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले में आगामी समय में अटल विहार योजना अंतर्गत बालाछापर, पत्थलगांव तथा अटल आवास योजना अंतर्गत महुआ टोली कंदोरा में भी आवासीय परियोजनाएं प्रारंभ की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कुनकुरी में कोई व्यवस्थित कॉलोनी मण्डल अथवा प्राईवेट बिल्डर्स द्वारा विकसित नही किया गया है।

लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में 17.15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी परियोजना

आवास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर ग्राम गिनाबहार, तहसील कुनकुरी में लगभग 7 एकड़ भूमि पर यह महत्वाकांक्षी परियोजना विकसित की जा रही है। इसके लिए 17 करोड़ 15 लाख 71 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना के तहत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें श्वङ्खस् एवं रुढ्ढत्र श्रेणी 91 आवास शामिल हैं। अटल विहार योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल को मात्र एक रुपये प्रति वर्गफीट की दर से भूमि आवंटित की गई है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 80 हजार रुपये तथा एलआईजी श्रेणी में 40 हजार रुपये का अनुदान भी प्रदान किया जाता है।

एनएच-43 से मात्र 2 किलोमीटर दूर, विकास और निवेश दोनों के लिए उपयुक्त

परियोजना स्थल कुनकुरी-बगीचा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर से सटे इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति इसे आवासीय विकास के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। परियोजना स्थल के आसपास एशिया के द्वितीय सबसे बड़े चर्च, हॉलीक्रॉस मिशन अस्पताल, लोयला स्कूल एवं लोयला महाविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में इस क्षेत्र में शासकीय अस्पतालों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शासकीय भवनों के निर्माण की भी योजना है। वर्तमान में परियोजना स्थल के निकट शासकीय अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन विकासात्मक गतिविधियों से क्षेत्र के सुनियोजित विस्तार को गति मिलेगी तथा भूमि के मूल्य में वृद्धि की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस दृष्टि से यह परियोजना न केवल आवासीय आवश्यकता की पूर्ति करेगी, बल्कि निवेश के लिए भी एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।

आधुनिक सुविधा युक्त एवं बेहतर प्लानिंग के साथ निर्मित होगी कालोनी

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर नगर नियोजन के मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी। कॉलोनी में चौड़ी एवं सुव्यवस्थित सडक़ें, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, हरित एवं स्वच्छ वातावरण, सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य बुनियादी अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एक सुनियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित होने वाली यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र की सबसे आकर्षक आवासीय कॉलोनियों में शामिल हो सकती है और नागरिकों को बेहतर जीवन गुणवत्ता उपलब्ध कराएगी।

You Might Also Like

अपर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृत आदेश शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, 8 घायल

विष्णु का सुशासन, आधार कार्ड लेकर आइये और निशुल्क डायलिसीस कराइये

बगीचा में मनाया गया विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा उत्सव

पतराटोली सडक़ दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : सीएम साय
Next Article पुलिस जन-चौपाल में डीआईजी एवं एसएसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?