NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जशपुरनगर

वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2024 10:59 pm
By lochan Gupta March 12, 2024
Share
4 Min Read

जनता की सुविधा के लिए कैम्प में लगातार हो रहा है सुविधा का विस्तार
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साय के जन्म दिवस पर बगिया में बिखरी खुशियां
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में रोजाना आयोजित होने वाली जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय भी विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से आनलाइन शामिल होगें। जिसके हेतु सप्ताह में एक दिवस नियत की जायेगी। जिसमें क्षेत्र की जनता वीसी के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुडक़र अपनी समस्या बता सकेंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिवस के अवसर पर विडियों कांफ्रेंस सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस विडियों कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ेगें। जिससे जनदर्शन में आने वाली समस्या और मांगों के त्वरित निराकरण में सहायता मिल सकेगी। मंगलवार को सीएम कैंप में आयोजित जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल में लो वोल्टेज की समस्या शामिल है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के कुनकुरी विधायक श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने बगिया को सीएम कैंप का दर्जा दिया है। बीते 3 माह से प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं जनदर्शन में शामिल होकर, जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से अब तक जशपुर सहित पूरे प्रदेश में 2 सौ से अधिक मरीजों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।
वीसी सुविधा से जुड़ा सीएम कैम्प कार्यालय –
जनता की सुविधा के लिए बगिया स्थित सीएम कैम्प में लगातार सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार इस कैम्प को जनसुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि दूर दराज से समस्या और मांग लेकर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। इसी के तहत अब कैम्प कार्यालय को विडियो कांफ्रेंस से जोड़ दिया गया है। इससे अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से सीधे इंटरनेट के माध्यम से जुड़ कर लोगों से चर्चा करेगें। इस वीसी में कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होगें। कैम्प में आने वाले आवेदकों की समस्या और मांगों को सुनकर तत्काल निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा।
झिंगरेल के ग्रामीण पहुंचे बगिया –
मंगलवार को बगिया में पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल गांव के रहवासी पहुंचे। उन्होनें बताया कि गांव में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ सिंचाई के अभाव में खेती किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है। कई बार विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई सुरेश खाखा को तत्काल आवश्यकतानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के जन्म दिवस पर झूमें स्कूली बच्चे –
सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिन के अवसर पर बगिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कौशल्या साय विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े और सीएम कैम्प में पहुंचे लोगों से चर्चा की। मुख्यमंत्री की माताश्री जसमनी देवी ने कार्यक्रम में जुटे स्कूली बच्चों को स्कूल बैग उपहार में देकर उनका मुंह मीठा कराया।

You Might Also Like

हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पुरेन्द्र को मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल

सन्ना में संयुक्त टीम ने 300 बोरी अवैध धान किया जब्त

पीले फूल, धान की बाली, अतिथियों के स्वागत को बेताब है मयाली

पत्नि के हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 251 जोड़े विवाह परिणय सूत्र में बंधे
Next Article मनोरा तहसील के धस्मा ग्राम में खानदानी जमीन के बटवारे में पक्षपात

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?