खरसिया। कैलाश शर्मा। छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी वित्तमंत्री माननीय ओपी चौधरी जी के जन्मदिवस के गरिमामयी अवसर पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में छाया विधायक महेश साहू अरुण सिंह, बीजेपी मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा ने उनके निवास स्थान रायगढ़ पहुंचकर विशेष रूप से अपनी मंगलमय शुभकामनाएं दी।
?छाया विधायक महेश साहू ने माननीय वित्तमंत्री जी को युवाओं का सच्चा प्रेरणा स्रोत और प्रदेश का ‘यूथ आइकॉन’ बताते हुए कहा कि उनका जीवन हर उस व्यक्ति के लिए एक जीवंत मिसाल है जो विपरीत परिस्थितियों से लडक़र आगे बढऩा चाहता है। प्रारंभिक जीवन में कड़े संघर्षों का सामना करने के बाद, अपनी प्रशासनिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह अनुकरणीय है। श्री साहू ने आगे कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस की कलेक्टरी छोड़ जनसेवा के मार्ग को चुनना और बहुत ही कम समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक ‘धूमकेतु’ की तरह छा जाना, उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और जन-लोकप्रियता को दर्शाता है। आज एक कुशल ‘विकास पुरुष’ के रूप में वे छत्तीसगढ़ को वित्तीय और ढांचागत रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। ?जन्मदिन के इस पावन अवसर पर छाया विधायक महेश साहू, अरुण सिंह, बीजेपी मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा ने ईश्वर से माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और निरंतर यशस्वी होने की मंगलकामना की है, ताकि उनका कुशल नेतृत्व छत्तीसगढ़ के युवाओं और प्रदेश को सदा प्रगति के पथ पर अग्रसर रखता रहे।
‘यूथ आइकॉन’ ओपी के जन्मदिवस पर महेश साहू ने दी बधाई



