NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन: मुआवजा, पेंशन, पीएम आवास, राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े आवेदनों पर प्रशासन ने लिया संज्ञान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन: मुआवजा, पेंशन, पीएम आवास, राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े आवेदनों पर प्रशासन ने लिया संज्ञान
रायगढ़

जनदर्शन: मुआवजा, पेंशन, पीएम आवास, राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े आवेदनों पर प्रशासन ने लिया संज्ञान

नियमानुसार जांच एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 1:10 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिलने, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा विकास कार्यों से जुड़े अनेक आवेदन जनदर्शन में प्राप्त हुए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम घुटकूपाली के गोकुल चौहान ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि कई महीनों से प्राप्त नहीं होने की शिकायत करते हुए सामाजिक पेंशन पुन: प्रारंभ कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर एडीएम ने समाज कल्याण विभाग को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पामगढ़ के भुवनेश्वर पटेल ने फौती नामांतरण दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया, वहीं ग्राम बटूराकछार के कंवलदास महंत ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। इसी प्रकार ग्राम साल्हेओना के सरपंच ने सपनई एनीकट में मिट्टी बंधान कार्य कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करते हुए ग्रामीणों की सुविधा एवं जल संरक्षण की दृष्टि से कार्य स्वीकृत कराने की मांग की। ग्राम कुरमापाली की निर्मला देवी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया।
जनदर्शन में इसके अलावा भी राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री टोप्पो ने सभी प्रकरणों पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मेडिकल कालेज रोड में मिला नवजात का शव

सीसी सडक़ निर्माण का महापौर चौहान ने किया भूमि पूजन

अधिकारी करें धान के गुणवत्ता की जांच-कलेक्टर

महिला की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

सट्टा खाईवाल पिंटू हलवाई ने एसएसपी के सामने किया सरेंडर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी
Next Article लैलूंगा में जवाँफूल की जैविक खेती को मिलेगा विस्तार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के लिए भी तैयारियां तेज

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?