NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उपराष्ट्रपति के चुनाव का परिणाम राहुल गांधी के वोट चोर वाली बात पर करारा तमाचा- अशोक अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उपराष्ट्रपति के चुनाव का परिणाम राहुल गांधी के वोट चोर वाली बात पर करारा तमाचा- अशोक अग्रवाल
रायगढ़

उपराष्ट्रपति के चुनाव का परिणाम राहुल गांधी के वोट चोर वाली बात पर करारा तमाचा- अशोक अग्रवाल

कहा- देश के विपक्षी सांसदों ने भी अंतरात्मा की आवाज से एनडीए प्रत्याशी को किया मतदान

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2025 12:30 am
By lochan Gupta September 12, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र की पारदर्शिता और मजबूती को सिद्ध करते हैं। यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ, जहाँ प्रत्येक सांसद ने अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार मत दिया,एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन भारी बहुमत से देश के नए उपराष्ट्रपति के पद पर विजयी हुए।
जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने इस जीत पर देश वाशियो को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि विपक्ष के सांसद,जो इंडिया गठबंधन से जुड़े है उन्होंने भी अपनी अंतरात्मा की आवाज से एनडीए प्रत्याशी को मतदान किया और देश को एक ऐसा नेता उपराष्ट्रपति के रूप में मिले जो देश को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।अशोक अग्रवाल ने इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा एनडीए प्रत्यासी को मतदान करने पर अपना विचार रखते हए कहा कि यह विपक्ष की आंतरिक कलह और बिखराव का जीता-जागता प्रमाण के साथ राहुल गांधी के वोट चोर वाले नारा पर करारा प्रहार है।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा एनडीए गठबंधन प्रत्याशी को मतदान करना जो खुद पढ़े लिखे और देश की सर्वोच्च संस्था के सदस्य है फिर भी राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का राग अलापकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है उस पर करारा तमाचा है। यह आरोप कितना हास्यास्पद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एनडीए प्रत्याशी को 427 की जगह 452 वोट मिले।
चुनाव बैलेट पेपर से हुआ मतदान करने वाले विपक्ष के सांसद स्वयं शिक्षित और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं।और परिणाम में एनडीए को प्रचंड समर्थन प्राप्त हुआ।अब प्रश्न यह उठता है कि विपक्षी सांसद यदि एनडीए प्रत्याशी को वोट देते हैं, तो क्या वे भी राहुल गांधी की परिभाषा में बिकाऊ वोट हो जाते हैं?
अशोक अग्रवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि असल में, राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन लोकतंत्र का नहीं, बल्कि उनके अपने असफल नेतृत्व का शोर है। यह नारा अब जनता के बीच व्यंग्य का विषय बन चुका है।
सच्चाई यही है कि उपराष्ट्रपति चुनाव ने साफ कर दिया है कि विपक्षी दलों के भीतर ही विश्वास की कमी है।वोट चोरी का झूठा नारा केवल हार का बहाना है।और देश की जनता विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित के लिए आज भी एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है।

You Might Also Like

मुकबधिर युवती से छेड़छाड़, आरोपी जेल दाखिल

पानी टंकी निर्माण के लिए स्वाइल टेस्टिंग कार्य शुरू

आज से 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जोबी कॉलेज ने कबड्डी में आयोजनकर्ताओं को दी पटकनी, पहुंचे सेमीफाइनल में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक गांव में शिक्षक बढऩे से 7 गांवों को मिलेगा लाभ, सपनई के स्कूलों को युक्तियुक्तकरण से मिले 7 शिक्षक
Next Article हाईवे पर घुमंते मवेशियों के गले में लगाई जा रही रेडियम पट्टी

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?