खरसिया। कैलाश शर्मा। नगरपालिका परिषद खरसिया में विकास कार्यों को एक नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा खरसिया में 9.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 69 आवासों के निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही क्षेत्र के नागरिकों, खिलाडिय़ों और बच्चों के लिए कई मनोरंजन व खेल सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और अधिकारी मौजूद रहे। ?छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष माननीय श्री अनुराग सिंह देव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 69 आवासों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह पूरी परियोजना अटल बिहारी योजना के अंतर्गत तैयार की जा रही है, जिससे नगरीय अधोसंरचना को एक नई मजबूती मिलेगी।
अंतिम व्यक्ति तक पक्का मकान पहुंचाना हमारा लक्ष्य
अनुराग सिंह देव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा, हमारी सरकार का संकल्प हर नागरिक को गरिमामय जीवन और छत उपलब्ध कराना है। अटल बिहारी योजना के अंतर्गत बनने वाले ये 69 मकान खरसिया के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करेंगे। 9.73 करोड़ की यह परियोजना समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएगी। हम सिर्फ मकान नहीं बना रहे, बल्कि एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं जहाँ नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
खरसिया को सुंदर और आधुनिक बनाना हमारी प्राथमिकता : कमल गर्ग
नगरपालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, आज का दिन खरसिया के विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। जहां एक तरफ हमारे नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलने जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्स क्रिकेट और उद्यान में टॉय ट्रेन की शुरुआत से हमारे बच्चों और युवाओं को एक बेहतरीन माहौल मिलेगा। नगरपालिका परिषद खरसिया क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में ऐसे कई और जनहित के कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। खिलाडिय़ों को मिला ‘बॉक्स क्रिकेट’, बच्चों को ‘टॉय ट्रेन’ की सौगात आवासीय परियोजना के भूमिपूजन के साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा दो और बड़ी सौगातें जनता को समर्पित की गईं।
बॉक्स क्रिकेट का उद्घाटन
बैटरी चलित टॉय ट्रेन: इस दौरान बच्चों और महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। ?इस सफल आयोजन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रायगढ़ अरुण धर दीवान वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा, छाया विधायक महेश साहू, पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, वार्ड पार्षद जुगेश्वरी गिरधारी गवेल, अन्य पार्षद गण स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही, विभागीय प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खरसिया के इस बदलते स्वरूप और मिल रही नई सौगातों के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



