NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उर्दना पुलिस लाइन में लगा मेगा हेल्थ कैंप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उर्दना पुलिस लाइन में लगा मेगा हेल्थ कैंप
रायगढ़

उर्दना पुलिस लाइन में लगा मेगा हेल्थ कैंप

रायगढ़ पुलिस व आईएमए की संयुक्त पहल, 400 पुलिसकर्मियों व परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 12:50 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज उर्दना स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा, आईएमए रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल, सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस हेल्थ कैंप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी, व्यस्तता और समय के अभाव में अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, जिसके कारण कई बीमारियां गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। इस तरह के शिविरों से बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर उनका समय पर उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने शिविर में अपनी सेवाएं देने पहुंचे सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और पुलिसकर्मियों के लिए स्वस्थ रहना उनकी जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए आवश्यक है।
मेगा हेल्थ कैंप में लगभग 400 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं तथा ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी एवं ईको जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी नि:शुल्क की गईं। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर संबंधी विशेष जांच मोबाइल कैंसर केयर एंबुलेंस के माध्यम से की गई।
शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं डॉ. डोलेश्वर पटेल, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. संजीब पुरकायस्थ, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जया साहू एवं डॉ. दिनेश पटेल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पटेल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र नायक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. घनेन्द्र वर्मा, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ओम पंडा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा चेतवानी, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. गौतम शर्मा, आहार विशेषज्ञ सुश्री गायत्री साहू, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई. शिंदे, डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. कीर्ति नंदा, डॉ. स्वाति मिश्रा, डॉ. मेनका पटेल एवं डॉ. कुंती पटेल तथा पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद अग्रवाल शामिल रहे।

You Might Also Like

नीलांचल में उत्कल दिवस की रही धूम

खेत में मिला बच्चे का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर हुआ प्रकरणों का निपटारा

चार नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर ओपी ने मोदी सरकार का आभार जताया

जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : सीएम साय
Next Article तेज आंधी-तूफान के बीच त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई व्यवस्थाएं

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?