NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
रायपुर

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय

कहा- देश की आजादी से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक मीडिया का अहम योगदान, पत्रकारिता ने समाज को उजाले की दिशा दिखाने का किया कार्य : ओपी चौधरी

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:19 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
6 Min Read

रायपुर। हिन्दी पत्राकारिता की 200 वर्षों की यात्रा पूरी होने पर रायपुर प्रेस क्लब ने शनिवार को पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव मनाया. श्रीराम मंदिर के सुंदर सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. दो सत्रों में कार्यक्रम समपन्न हुआ, जिसमें वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा, उसके योगदान और आगामी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए. इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य और समाज से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की.

रायपुर प्रेस क्लब के लिए 1 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से मीडिया की भूमिका की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि जब हमारे मीडिया के साथी बस्तर की कहानी लिखते हैं, तो उसकी चर्चा देश और दुनिया भर में होती है. उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि राज्य से नक्सलवाद के खात्मे में मीडिया जगत के अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. पत्रकारों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के लिए 1 करोड़ रुपए की मांग को तत्काल स्वीकृति दे दी. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशभर से पत्रकारों द्वारा की जा रही विभिन्न मांगों को लगातार पूरा कर रही है.

सीएम साय ने विशिष्टजनों को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्टजनों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित नवप्रदेश के विशेष अंक, रायपुर प्रेस क्लब की पत्रकार डायरेक्टरी और दिनेश यदु की पुस्तक ‘मैं अगहन हूं’ का विमोचन भी किया।

पत्रकारिता ने ही देश में आजादी की जगाई थी अलख : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि साल 1836 में देश के पहले हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड की शुरुआत कोलकाता से हुई थी, जिसने देश में पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा सेनानी बताते हुए कहा कि पत्रकारिता ने ही देश में आजादी की अलख जगाई थी. असल मायनों में पत्रकारिता ही देश का चौथा स्तंभ है. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से देश में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, माधवराव सप्रे और सुभाषचंद्र बोस सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने पत्रकारिता को सामाजिक जागरण और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम के रूप में उपयोग किया. उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास लिखा जाएगा, तब छत्तीसगढ़ का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, माधवराव सप्रे और सुभाषचंद्र बोस सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने पत्रकारिता को सामाजिक जागरण और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम के रूप में उपयोग किया. उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास लिखा जाएगा, तब छत्तीसगढ़ का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा. उन्होंने मां भारती के सपूत माधवराव सप्रे का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ मित्र का संपादन कर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों को जागृत और संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मोदी की गारंटियों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है और प्रदेश की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है.

पत्रकारिता का मूल धर्म समाज और राष्ट्र को सही दिशा देना : ओपी चौधरी

पत्रकारिता का मूल धर्म समाज और राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करनाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों की यात्रा अत्यंत गौरवशाली रही है. उन्होंने कहा कि 1826 में जब उदंत मार्तंड की शुरुआत हुई, तब देश अंग्रेजी शासन के कठिन दौर से गुजर रहा था. ऐसे समय में पत्रकारिता ने अंधकार को सामने लाने के साथ समाज को उजाले की दिशा दिखाने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल धर्म समाज और राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करना है.

पत्रकारिता ने राष्ट्रधर्म और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा : डॉ. के.जी. सुरेश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर डॉ. के.जी. सुरेश ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत तक पत्रकारिता ने राष्ट्रधर्म और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है. उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समय के साथ बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को विकसित किया है, किंतु सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और नागरिक पत्रकारिता की अवधारणा ने कई नई चुनौतियां भी उत्पन्न की हैं. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को शोधपरक, तथ्यात्मक और साक्ष्य आधारित बनाए रखना समय की आवश्यकता है, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक भूमिका और मजबूत हो सके.

You Might Also Like

दिल्ली प्रवास पर सीएम साय, छत्तीसगढ़ राज्य दिवस-इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल

छग बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय

सीएम साय 2 को देंगे 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा का उपहार

महादेव सट्टा एप पैनल से सट्टा खिलाते 7 सटोरिए गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?