NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एमएलए पुरंदर बोले- धर्मांतरण-भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > एमएलए पुरंदर बोले- धर्मांतरण-भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे राहुल गांधी
रायपुर

एमएलए पुरंदर बोले- धर्मांतरण-भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे राहुल गांधी

कांग्रेस ने कहा-इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय, जनवरी में हो सकती है मेगा-ट्रेनिंग

lochan Gupta
Last updated: December 28, 2025 12:22 am
By lochan Gupta December 28, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की प्रस्तावित ट्रेनिंग को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े पर तंज कसते हुए कहा कि, उनका स्वागत है, लेकिन वे किस बात की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं?
पुरंदर मिश्रा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि, मतांतरण, धर्मांतरण, हत्या, भ्रष्टाचार, आबकारी घोटाला, चोरी या डकैतीज् कौन-सी ट्रेनिंग बाकी है? जो ट्रेनिंग देनी थी, वो कांग्रेस पहले ही दे चुकी है। अगर कुछ बचा है तो वो भी दे दें, ताकि कांग्रेस मुक्त भारत की राह और साफ हो सके। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, एक जनप्रतिनिधि होकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, जो व्यक्ति रावण की विजय यात्रा निकाल सकता है और फिर रावण का वध कर सकता है, उसकी सोच और मानसिकता क्या होगी, यह समझा जा सकता है। भाजपा नेताओं का यही स्तर अब सामने आ रहा है।
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होने की संभावना है। इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद शामिल होकर संगठन और चुनावी रणनीति पर दिशा देंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेनिंग आगामी चुनावों को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है। जिलाध्यक्षों का चयन राहुल गांधी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया गया है और उनके काम की मॉनिटरिंग सीधे राहुल गांधी के कार्यालय से हो रही है। इस बार ट्रेनिंग सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहेगी। हर जिलाध्यक्ष को ‘परफॉर्मेंस टास्क’ दिया जाएगा।
ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे। वन-टू-वन बातचीत में जिलों की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति, चुनौतियां और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्षों को यह भी बताना होगा कि अब तक उन्होंने क्या काम किया और आगे किन मुद्दों पर जनता को साथ लेकर सरकार को घेरा जा सकता है। इस मेगा ट्रेनिंग कैंप में मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल जैसे कई वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक एक्सपर्ट शामिल होंगे।कुल मिलाकर, जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग से पहले ही भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने के आसार हैं।

You Might Also Like

सीएम साय 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से करेंगे वितरण

रायपुर स्टेशन में छठ गीत बजाने पर सियासत

सीएम साय ने 101 फिट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन

छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी : सीएम साय

कर चोरी रोकने संगठित होकर करें ठोस प्रयास-ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजकुमार कॉलेज पर निगम का एक्शन
Next Article रायपुर मैग्नेटो मॉल में तोडफ़ोड़ : बजरंग दल का चक्काजाम

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?