NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हजारों ग्रामीणों ने उठाया विभागीय योजनाओं का लाभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हजारों ग्रामीणों ने उठाया विभागीय योजनाओं का लाभ
रायगढ़

हजारों ग्रामीणों ने उठाया विभागीय योजनाओं का लाभ

18 गांवों के लोग शिविर में हुए शामिल, 1267 आवेदन प्राप्त, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण से ग्रामीण हुए लाभान्वित

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:15 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत तमनार विकासखंड के ग्राम-धौराभांठा में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान कुल 1267 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को तत्काल राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जनपद पंचायत तमनार के अध्यक्ष जागेश्वर सिदार, जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा एवं बंशीधर चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं र्ग्रामवासी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। शिविर में कृषि, मछली पालन, समाज कल्याण, श्रम, खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित समूह एवं व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरित किए गए। विभागीय स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके गांव के निकट ही प्राप्त हुआ।
सीईओ ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩे में कोई कमी न रहे।

You Might Also Like

अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर करें कार्यवाही-कलेक्टर

नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाले दो गिरफ्तार

पहले लगाया 12 घंटे और अब हो गया 18 घंटे का नो एंट्री, ट्रांसपोर्टर परेशान

केलो नदी में प्रतिमा विसर्जन पर लगाया गया प्रतिबंध

आखिर गिर ही गई कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राबो डेम में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
Next Article छेडोरिया आंगनबाड़ी में मासूम कर रहे दूषित जल का सेवन

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?