NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच
खरसिया

आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच

सीईओ, एसएसपी कुलपति एसडीएम देंगे छात्रों को सफलता के गुरुमंत्र

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाने और उन्हें करियर के प्रति जागरूक करने के लिए आज नगर पालिका परिषद खरसिया के तत्वावधान में एक भव्य करियर काउंसलिंग मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम शहर के श्री लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न होगा, जहाँ क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित अधिकारियों और शिक्षाविदों से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा।

दिग्गज हस्तियां करेंगी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

इस विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे जी रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह जी उपस्थित रहेंगे, जो छात्रों को सिविल सर्विसेज, पुलिस फोर्स और अनुशासित करियर बनाने के गुर सिखाएंगे। साथ ही श्री नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री विनय चौहान जी उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया, श्री प्रवीण तिवारी जी प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी और समय प्रबंधन को लेकर छात्रों का संशय दूर करेंगे। समापन सत्र में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण और अधो संरचना विकास मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अनुराग सिंह देव एवं नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग की अगुवाई में तैयारी पूरी

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण (बंटी) सोनी के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी वार्डों के पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी जी-जान से जुटे हुए हैं। पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खरसिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को सही समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे भटकाव से बच सकें। अक्सर सही जानकारी न होने के कारण बच्चे अपनी रुचि का करियर नहीं चुन पाते। इस करियर काउंसलिंग के जरिए हम उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म दे रहे हैं जहाँ वे सीधे दिग्गजों मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए करियर से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे।
इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, पत्रकारगण, भी उपस्थित रहकर गरिमा बढ़ाएंगे। नगर पालिका प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

You Might Also Like

पुलिस की अनूठी पहल : चौकी के सामने खोला ‘प्याऊ’

रायगढ़ के 8 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न

कौशल्या साय के समक्ष धनसाय ने की घर वापसी

लायंस क्लब भवन के सामने स्थित तिराहे का लायंस तिराहे के नाम से किया गया नामकरण

महेश साहू ने एसआईआर को लेकर किरोड़ीमल नगर में ली समीक्षा बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article माहवारी के दिनों में स्वच्छता का विषेश ध्यान रखें, 4 से 6 घंटे में पैड बदलें : डॉ. अर्चना
Next Article बिलासपुर मंडल में नाका टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?