NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवतपा के दूसरे दिन 43 डिग्री तापमान के बीच लू ने किया बेहाल, 0 प्रदेश में हल्की नमी के चलते आई हल्की गिरावट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नवतपा के दूसरे दिन 43 डिग्री तापमान के बीच लू ने किया बेहाल, 0 प्रदेश में हल्की नमी के चलते आई हल्की गिरावट
रायगढ़

नवतपा के दूसरे दिन 43 डिग्री तापमान के बीच लू ने किया बेहाल, 0 प्रदेश में हल्की नमी के चलते आई हल्की गिरावट

0 दो दिन बाद 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:27 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़. नवतपा के पहले दिन सुबह से ही सूर्यदेव आग उगलना शुरू कर दिए थे, इसके चलते जहां जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को हल्की नमी के चलते हल्की गिरावट तो आई, लेकिन देर शाम तक गर्म हवा के थपेडे ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि अभी तापमान में हल्की उतार-चढाव के साथ दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके बाद ही कुछ राहत मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि नवतपा सोमवार शुरू हो गया है जो अगले दो जून तक चलेगा। पंचांग के अनुसार सूर्यदेव रोहिणी में प्रवेश कर गए हैं, इसके चलते अगले नौ दिनों तक सूर्य की किरणे सीधे धरती पर पड़ेगी, इससे इन नौ दिनों में गर्मी काफी तेज हो जाती है। यही कारण है कि नवतपा के पहले दिन जहां जिले का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया था, इसके चलते पूरा जिला लू के चपेट में आ गया है। वहीं अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि दिन के समय तो तेज धूप व गर्म हवा के थेपेडे परेशान कर ही रहा है तो वहीं देर रात तक इसका असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते अब दोपहर के 12 बजते ही सडक़ें विरान हो जा रही है। हालांकि मंगलवार को बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी के चलते सुबह के समय कुछ देर तक आसमान में बादल होने के कारण ऐसा लगा था कि अब थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन जैसे ही 9 बजा तो फिर से सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिए, इससे जहां दोपहर 11 बजे 40 डिग्री तपामान पहुंच गया तो वहीं 12 बजे 41 डिग्री और दो बजे के आसपास 43 डिग्री हो गया। साथ ही तेज धूप के बीच गर्म हवा के चलते लोग घरों में दूबकने को मजबूर नजर आए। वहीं शाम 5 बजे के बाद ही शहर की सडक़ों पर चहल-पहल शुरू हुआ, जो देर रात तक लोग गर्मी से राहत पाने पार्क में टहलते नजर आए।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास स्थित है। साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण बिहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी का आगमन शुरू हो रहा है। वहीं अगर नमी का मात्रा बढ़ता है तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट तो आने की संभावना है, लेकिन उमस बने रहने के कारण गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में अब लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए घर से बाहर निकलना चाहिए।
इस संबंध में डाक्टरों का कहना है कि नवतपा शुरू होते ही सूर्य के तेवर तीखे हो गए हैं, इसके चलते अब पूरा जिला लू के चपेट में आ गया है। इस झुलसाने वाली गर्मी मेंं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि छोटे बच्चों में तापमान नियंत्रण करने की क्षमता नहीं होती है, इससे बच्चों के सेहत पर गर्मी का असर न हो इसके लिए उन्हें नियमित पानी का सेवन कराना चाहिए ताकि शरीर में तापमान सामान्य रहे, इसके साथ ही भोजन के अलावा मौसमी फलों का सेवन कराएं इससे जहां पेट की गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं ऊपरी गर्मी का भी शरीर में असर नहीं होगा। साथ ही सूती कपड़े पहनाए और इस दौरान अगर लगे की बच्चे की तबीयत बिगड़ रही है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराएं ताकि समय रहते उपचार हो सके।

29 मई को हो सकती है बारिश

इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि बंगला की खाड़ी और आसपास में एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है, इसके चलते फिलहाल हल्की नमी की शुरूआत हुई है, अगर यह चक्रवात एक्टिव रहा तो आने वाले तीन-चार दिनों में नमी का मात्रा बढ़ जाएगा, जिससे 29 मई को जिले में तेज अंधड़ के साथ अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे जहां अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आएगी तो वहीं लू से भी राहत मिल सकती है।

You Might Also Like

ब्राम्हण महिला प्रकोष्ठ ने मनाया होली मिलन समारोह

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बने नए सदस्य

जिला पंचायत चुनाव में 11 भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते

दरवाजे का कुंदा खोलकर 08 एलईडी लाइट व स्पीकर की चोरी

सडक़ किनारे पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों और राहगीरों को अलर्ट जारी, छाल क्षेत्र में गजराजों की हलचल बढ़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का निधन
Next Article गांजा और नशीली इंजेक्शन पर पुलिस की दबिश

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?