रायगढ़। विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन विगत 29 मार्च दिन शुक्रवार को स्थानीय दादी- बाड़ा पैलेस बैकुंठपुर में मनाया गया। दादी बाड़ा पैलेस की संचालिका एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता शर्मा ने बताया कि प्रतिभा पांडे राष्ट्रीय-अध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ (महिला प्रकोष्ठ), विजय वीरभान शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़, श्रीमती बबीता सुनील दत्त शर्मा अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति, सुश्री आरती सिंह महिला प्रदेश अध्यक्ष नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन छत्तीसगढ़, एवम रमा चतुर्वेदी सदस्य नागरिक सुरक्षा सेवा संगठनकी गरिमामई उपस्थिति रही। सर्वप्रथम ईश्वर आराधना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चीफ गेस्ट एवं सभी मेहमानों को भगवान श्री परशुराम जी का ब्रॉंज लगाकर,सर में पगड़ी पहनाकर तथा पुष्प माला अर्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा पांडे द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार एवं सम्मान के बारे में चर्चा की गई। बिलासपुर, कोरबा एवं राजनंदगांव जिले से आए हमारे मेहमान प्रतिभा पाण्डे संगीता शर्मा शारदा तिवारी माया बाजपेई नीलिमा शर्मा संजना मिश्रा शशि प्रभा पांडे पुष्पा शुक्ला शशि तिवारी प्रीति दुबे कोटा मीनाक्षी तिवारी सावित्री दुबे चंद्रा पांडे नम्रता शर्मा बहनों की कार्यक्रम में सहभागिता से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। श्रीमती पुष्प लता शर्मा द्वारा इनका विशेष रूप से सम्मान कर इन्हें आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। राष्ट्रीय-अध्यक्ष प्रतिभा पांडे द्वारा बताया गया कि इन मेहमानों में श्रीमती शारदा तिवारी ने यह साबित किया है कि मन में लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सपना साकार करने के लिए उम्र बाधा नहीं होती है। यह छत्तीसगढ़ की पहली महिला है जिन्होंने 55 वर्ष की उम्र में हेमर एवं डिस्कस थ्रो इवेंट में 22 स्वर्ण पदक जीतकर लोगों को अचंभित किया है। और महिलाओं को यह संदेश दिया है की उम्र किसी कार्य में बाधा नहीं होती है। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारंपरिक होली गीतों को गाकर एवं आकर्षक नित्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। उड़ीसा राज्य के कटक शहर की निवासी पूर्णिमा चतुर्वेदी ने इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थित देते हुए तथा उड़ीसा के गीत ‘ए पान वाला बाबू’ में झूम कर नित्य करके लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी जादूगरी आवाज एवं होली के खूबसूरत शेरो-शायरी से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिरकत किए सभी महिलाओं द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के गीतों में झूम के नित्य कर इस होली-मिलन समारोह को मनाया गया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। डॉ मनीष दुबे ने इस सफल आयोजन मैं अपना विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पुष्पलता शर्मा ने आए सभी मेहमानों को धन्यवाद देते हुए यह कहा कि होली आपसी दुश्मनी को भुला कर मित्रता की नई शुरुआत करने के लिए एक अच्छा सु-अवसर है। लोगों को इस सु-अवसर को नहीं खोना चाहिए।