NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान
रायगढ़

मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

भीषण गर्मी में परिसर के बाहर जला रहे चूल्हा

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 12:07 am
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन भोजन पकाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। क्योंकि इतने बड़े अस्पताल में इनके लिए एक शेड की भी व्यवस्था नहीं है, ताकि वह भोजन पका सके। ऐसे में अब ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोग अस्पताल परिसर के बाहर खुले स्थान में भीषण गर्मी में भोजन पकाने को मजबूर है।
उल्लेखनीय है कि करोड़ों रुपए खर्च कर मेडिकल कालेज अस्पताल शुरू होने के बाद रायगढ़ जिला के अलावा अन्य जिलों से यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिससे उनके साथ परिजन भी आते हैं, लेकिन इन परिजनों के लिए न तो यहां रुकने के लिए अलग से कोई स्थान बना है और न ही इनको भोजन पकाने की व्यवस्था है। इसके चलते परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल के बाहर कई छोटे-छोटे होटल भी शुरू हो गए हैं, लेकिन जिन मरीजों के पास पैसे हैं वे तो होटल में भेाजन कर ले रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के मरीज के परिजन जब अस्पताल आते हैं तो भोजन पकाने की पूरी व्यवस्था लेकर पहुंचते हैं, ताकि पका कर अराम से भेाजन कर सके, लेकिन इस अस्पताल परिसर में इनके लिए एक शेड की भी व्यवस्था नहीं है, हालांकि अस्पताल परिसर के अंदर जगह तो बहुत है, जिससे कई बार मरीज के परिजन अस्पताल परिसर में भोजन पकाने का प्रयास भी करते हैं तो इनको यहां से भगा दिया जाता है, जिससे अब परिसर के बाहर घांस-फुस के बीच भोजन पकाने को मजबूर है। परिजनों की मानें तो परिसर के बाहर भोजन पकाने पर कई बार नजर इधर-उधर होते ही पशुओं द्वारा नुकसान कर दिया जाता है, जिससे उनको दोबारा पकाना पड़ता है। हालांकि इन दिनों जहां पूरा जिला भीषण गर्मी व लू के चपेट में आ गया है तो वहीं परिजन इन सबके बीच भोजन पकाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रुकने की नहीं है व्यवस्था

मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज के परिजनों को रुकने के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वार्ड के बाहर जैसे-तैसे समय काटते नजर आते हैं। वहीं परिजनों की मानें तो अस्पताल के बरामदे में एक साथ 50-100 लोग रुकते हैं, हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत गायनिक विभाग व आर्थो मरीज के परिजनों को होता है, क्योंकि यहां आने वाले मरीजों को कई दिनों तक रुकना पड़ता है, इससे काफी समस्या होती है। ऐसे में अगर इनके लिए एक आश्रय की व्यवस्था होता तो अस्पताल में भीड़ तो कम होती ही साथ ही काफी राहत भी मिलती। साथ ही परिजनों का कहना है कि रात का भोजन पकाने के लिए मौसम ठंडा होने का इंतजार करते हैं, इससे कई बार भोजन पकाने में काफी रात हो जाता है, लेकिन यहां लाईट नहीं होने से मोबाइल के रौशनी से काम चलाना पड़ता है। हालांकि यह स्थिति हर दिन सुबह-शाम दर्जनभर से अधिक लोग अलग-अलग चूल्हा जलाकर खाना पकाने नजर आते हैं। ऐसे में अगर अस्पताल परिसर के अंदर में एक जगह मिल जाता तो काफी राहत मिलती। वहीं एक अन्य महिला ने बताई कि हम लोग गांव के रहने वाले हैं, इससे उनके पास इतने पैसे नहीं होते कि होटल से खरीद कर खा सके। इससे जब अस्पताल आते हैं तो पूरी राशन सामान लेकर पहुंचते हैं, ताकि भोजन पकाकर खा सके।

You Might Also Like

टोनही का आरोप लगाकर विवाहिता पर जुल्म

एनटीपीसी लारा ने सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने किया हेलमेट वितरण

वित्त मंत्री ओपी की पहल पर नगर निगम हेतु 10.61 करोड़ की स्वीकृति

लापरवाह राइस मिलर्स की बैंक गारंटी होगी राजसात

दुकान व कार में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पौने पांच करोड़ की लागत से होगा नए इंटेकवेल का निर्माण, फॉरेस्ट ऑफिस के पास 84.06 लाख से होगा गार्डन का जीर्णोद्धार
Next Article कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?