NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो लापता किशारी को जालंधर व अंबिकापुर से किया बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो लापता किशारी को जालंधर व अंबिकापुर से किया बरामद
रायगढ़

दो लापता किशारी को जालंधर व अंबिकापुर से किया बरामद

आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत हुई कर्रवाई

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की सघन पतासाजी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत रायगढ़ पुलिस को दो महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त हुई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुई दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस टीमों द्वारा खोजबीन कर सकुशल दस्तयाब किया गया है। दोनों ही मामलों में पीडि़ताओं के कथन के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पहले मामले में थाना जूटमिल में 22 अक्टूबर 2025 को एक प्रार्थी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बालिका और संदेही युवक सनत कुमार भट्ट (20 साल) जूटमिल के बीच संपर्क की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र के माध्यम से दोनों के पंजाब के जालंधर में होने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम ने वहां पहुंचकर बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी द्वारा नागालिग बालिका का शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 65 (1) बी.एन.एस. 4. 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित किया गया । कल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक शशिभूषण साहू और रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दूसरे मामले में थाना पूंजीपथरा में 25 मार्च को एक प्रार्थी ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के 17 मार्च की रात घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान 06 अपै्रल को अंबिकापुर के खरसिंया नाका चौक के पास एक युवक के साथ नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। पीडि़ता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया, जिसमें बालिका द्वारा बस से जामगांव फिर अम्बिकापुर ले जाना और शारीरिक संबंध बनाना बताई है। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 65 (1) बी.एन.एस. 4. 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एएसआई उमाशंकर विश्वाल और हमराह स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

You Might Also Like

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा को झोला उठा कर जाने की होगी शुरुआत-मेनका सिंह

कोतरा हाईस्कूल में बालिका शिक्षा एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी

बीजेपी भगवान राम के नाम से राजनीति कर रही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृष्णवल्लभ केशरवानी बने कसेर समाज के अध्यक्ष
Next Article युवती से छेड़छाड़ मामले के चार फरार आरोपी पकड़ाये

खबरें और भी है....

रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-आयुक्त क्षत्रिय
जंगल में एक ही फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश
6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?