NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास
रायगढ़

जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 12:01 am
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला रायगढ़ में प्रति शुक्रवार आयोजित होने वाले जनरल परेड के दौरान आज रायगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल के माध्यम से कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों में पुलिस बल की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया गया।
सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सुथरे एवं उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया। ड्रिल अभ्यास के बाद पुलिस जवानों ने बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास किया, जिसके लिए रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा अलग-अलग पार्टियों का गठन किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी, मजिस्ट्रेट, अश्रुगैस पार्टी, फायर पार्टी, मेडिकल टीम एवं इंटेलिजेंस टीम के डेमो अधिकारी नियुक्त किए गए थे।
बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस की एक टुकड़ी को बलवाई की भूमिका दी गई थी। डेमो के लिए बलवाई बने पुलिसकर्मियों को कपड़े से बनी गेंदें दी गईं, जिन्हें वे पुलिस बल की ओर फेंक रहे थे। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति, भीड़ के उग्र होने तथा पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। ड्रिल में वास्तविक अश्रुगैस का भी उपयोग किया गया।
अभ्यास के दौरान सडक़ दुर्घटना के बाद मृतक के मुआवजे की मांग को लेकर उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें भीड़ के उग्र होने पर पुलिस द्वारा संयमित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति का अभ्यास कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं बलवा ड्रिल में शामिल हुए और उन्होंने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन कर ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को हर परिस्थिति में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक तरीके से कार्य करने की सीख दी।

You Might Also Like

दिन-दहाड़े कार का शीशा तोडक़र उठाईगिरी, शहर के व्यस्त रामनिवास टाकीज चौक की घटना

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के पहल से 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

5 से हिमगीर में टाटानगर-इतवारी व बिलासपुर-टाटानगर का ठहराव

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया वृक्षारोपण

जिला अस्पताल का सोनोग्राफी सेंटर बंद, मरीज हो रहे परेशान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को 6वॉ रक्तदान शिविर
Next Article सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?