NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त
रायगढ़

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त

सडक़, नाली, नाला, महतारी वंदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 12:03 am
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 4 एवं 39, 40 के नागरिकों के लिए राजीव नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सडक़ निर्माण, नाली-नाला निर्माण, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां नागरिकों ने संबंधित विभागों तक सीधे पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें दर्ज कराईं। शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी सुविधा मिली तथा उन्हें अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहा है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि एक ही स्थान पर आवेदन देने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज करा रहे हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विभागों की जवाबदेही तय होने से आवेदनों के निराकरण में पारदर्शिता और गति आएगी।
एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सडक़, नाली, आवास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सरल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर का निरीक्षण महापौर श्री चौहान, सभापति श्री साहू एवं एमआईसी सदस्य श्री कंकरवाल, वार्ड 39 पार्षद श्रीमती संगीता मक्कू यादव, वार्ड 40 पार्षद श्रीमती शोभा देवांगन, वार्ड 02 पार्षद श्रीमती नेहा देवांगन, पार्षद यादराम साहू ने किया।
शिविर स्थल पर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने भी विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को मार्क करने तथा ऑनलाइन पोर्टल में शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने सभी विभागों को आवेदनों के निराकरण की सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

You Might Also Like

आटो गैरेज से चोरी बाईक कबाड में मिली

कलेक्टर गोयल मंगलवार को लेंगे जनदर्शन, आमजनों की सुनेंगे समस्या

ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं

बैलों की पूजा का पर्व है पोरा तिहार- ओपी चौधरी

शराब दुकान के सुपरवाइजर से मारपीट, तीन पकड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास
Next Article अवैध उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?