NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी पार्टी में घर घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शादी पार्टी में घर घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार
रायगढ़

शादी पार्टी में घर घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:16 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। आज प्रार्थिया श्रीमती धनमोती सारथी पति स्व. रामकुमार सारथी उम्र 45 वर्ष निवासी बरकसपाली द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 मई को पड़ोसी रामकुमारी सारथी के पुत्र विनोद सारथी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उनके परिवार को निमंत्रण दिया गया था। विवाह में जाने पर रामलाल सारथी द्वारा उन्हें बाद में अलग से पार्टी देने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।
रिपोर्ट के 18 मई की शाम प्रार्थिया द्वारा रामलाल सारथी से पार्टी देने की बात पूछने पर वह नाराज होकर अपने घर चला गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे रामलाल सारथी, मनोज सारथी एवं मंगल सिंह सारथी तीनों प्रार्थिया के घर पहुंचे और बाहर गली में दरवाजा खोलने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर तीनों आरोपियों ने डंडा लेकर जबरन घर का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई प्रार्थिया की बेटियों सुक्रिता सारथी एवं अनिता सारथी के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आहतों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल आरोपी रामलाल सारथी पिता कुमार सिंह सारथी उम्र 45 वर्ष, मंगल सिंह सारथी पिता सुखसाय सारथी उम्र 58 वर्ष एवं मनोज सारथी पिता रामलाल सारथी उम्र 20 वर्ष, तीनों निवासी बरकसपाली थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई हिंसक झड़प

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के अलोला बीट की घटना

बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का दिया गया संदेश

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

स्कूटी की डिक्की से 80 हजार पार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व सरपंच के घर पहुंची आबकारी टीम, भारी मात्रा में शराब जब्त, ताबड़तोड़ छापा
Next Article 24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?