रायगढ़। सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाले रायगढ़ जिले के लारीपानी निवासी अश्वनी कुमार पंडा को भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र 12 मई को जारी किया गया, जिसके बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रियता को देखते हुए परिषद ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र, सदस्यता प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई है।
मानवाधिकार परिषद भारत एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो देशभर में मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा,पीडि़तों की सहायता और जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करती है। संस्था द्वारा अश्वनी कुमार पंडा को रायगढ़ जिले में सामाजिक संरक्षण एवं मानवाधिकार से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी सौंपना जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
श्री पंडा ने नियुक्ति के बाद कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, शोषित, पीडि़त एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा।
अश्वनी कुमार पंडा की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता का लाभ जिले के आम नागरिकों को मिलेगा तथा मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में रायगढ़ जिले में नई पहल देखने को मिलेगी।
अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी
रायगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण



