NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ
रायगढ़

तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:19 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ के चौथे संस्करण का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस 28 दिवसीय कार्यशाला में आसपास के 13 ग्रामों से चयनित 40 बालिकाएं भाग ले रही हैं। एनटीपीसी द्वारा हर वर्ष बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया जाता है, जिसमें ग्रामीण और वंचित वर्ग से आने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, 2018 से अब तक इससे 12,000 से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी है। समारोह की शुरुआत एनटीपीसी गीत और पारंपरिक द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसके पश्चात बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसके पश्चात उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभावित ग्राम रायकेरा कि सुश्री चांदनी साहू, छात्रा बीटेक (माइनिंग) को 90,000 रुपए कि उत्कर्ष छात्रवृत्ति भी प्रदान कि गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तलईपल्ली परियोजना न केवल देश को ऊर्जा देती है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति भी पूरी तरह सजग है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का पूर्ण लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा, अगले 28 दिनों में हम न केवल उन्हें शिक्षित करेंगे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में एसडी निषाद, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, घरघोड़ा ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटिड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता की अलख जगाने में सहायक होती हैं। उन्होंने पूरी परियोजना टीम को धन्यवाद भी दिया। तिलोत्तमा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह एवं अन्य सदस्याओं ने बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि समिति बालिकाओं की देखभाल और कल्याण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याएं, परियोजना के अधिकारीगण, मानव संरचना एजेंसी के सदस्य, ग्रामवासी एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बेकाबू होकर सितारा बस खेत में पलटी

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से लूट की रकम बरामद

तीन माह से नहीं मिल रहा शासकीय राशन

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की शाखा औघड़ की मड़ई जिगना में आयोजित शिविर में मिला 248 मरीजों को लाभ

शिक्षा के मंदिर को भी चोरों ने नहीं बख्शा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
Next Article 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त क्षत्रिय

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?