NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त क्षत्रिय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त क्षत्रिय
रायगढ़

104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त क्षत्रिय

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति की निगम आयुक्त ने की समीक्षा, अप्रारंभ 104 आवासों को एक सप्ताह में शुरू कराने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:19 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बीएलसी घटक अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति, जियोटैगिंग एवं हितग्राहियों को भुगतान संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत 104 आवास को एक हफ्ते में निर्माण शुरू करने विभागीय अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया।
समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 340 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 188 आवास फाउंडेशन स्तर पर, 31 आवास लेंटर स्तर पर, 14 आवास रूफ स्तर पर तथा 03 आवास पूर्ण स्तर पर पहुंच चुके हैं। वहीं 104 आवास ऐसे पाए गए जिनका निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। इस पर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी अप्रारंभ आवासों का कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने की बात कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया से कही।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अप्रारंभ आवासों का घर-घर जाकर निरीक्षण करें, हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित करें तथा निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने यह भी कहा कि जियोटैग किए गए आवासों का भुगतान तत्काल जारी होना चाहिए ताकि हितग्राहियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े और निर्माण कार्य में तेजी आए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी श्री ए.के. लोहिया, लिपिक, सीएलटीसी एवं पीएमसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अपर सचिव, कोयला मंत्रालय एम.नागराजू ने किया एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र का दौरा

कुष्ठ रोगियों को गले लगाकर अघोरेश्वर ने सेवा के आदर्श मापदंड स्थापित किए : पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

चक्रधर समारोह जैसे कार्यक्रम पूरे देश में होने चाहिए- हेमा मालिनी

कांग्रेस ने घेरा थाना, कहा-खतरे में है लोकतंत्र

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ
Next Article कुसमूरा में दिखी सीएम साय की सादगी और आत्मीयता

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?