रायगढ़. बीती रात भोजन की तलाश में जंगल से निकल एक हाथी गांव पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने पहले ठाकुर देव मंदिर के गेट को तोड़ा, इस दौरान बस्ती में हाथी को देख लोगों ने इसकी सूचना हाथी मित्र दल को दी, जो मौके पर पहुंच कर उक्त हाथी को जंगल की तरफ भगाया गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज के ऐडू संगम नदी के पास बीती रात एक हाथी भोजन की तलाश में भटकते हुए गांव में घुस गया, जिसे देख पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान हाथी ने गांव के ठाकुर देव मंदिर पहुंचा और उसका गेट को तोड़ दिया। उसके बाद गांव में विचरण करने लगा, जिसका दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है, 4 मिनट से अधिक समय तक कैसे हाथी गांव में मौजूद रहा। इस दौरान उक्त हाथी गांव में और नुकसान पहुंचाता इससे पहले लोगों ने इसकी जानकारी हाथी मित्र दल को दिया, जिससे तत्काल टीम मौके पर पहुंची और सायरन बजाते हुए हाथी को जंगल की तरफ भगाया। ठीक इसी तरह कापू परिसर के मिरीगुडा में विचरण कर रहे एक हाथी ने कमरई परिसर में एक किसान के दो बोरी धान को खाकर बाकारूमा परिक्षेत्र के चिरोडीह परिसर में विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले यही हाथी ग्राम पुसल्दा में हरिशचन्द्र राठिया के घर के गेट को भी तोडऩे का प्रयास किया परंतु यहां भी हाथी मित्र दल टीम की सजगता से नुकसान होने से बच गया था। हाथी मित्र दल की टीम छाल रेंज में विचरण कर रहे हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही रात के समय कच्ची मार्ग का उपयोग नहीं करने अपील भी की जा रही है। हाथी मित्र दल की टीम ने पुसल्दा, ऐडू, खेदापाली, बहेरामुडा,चीतापाली रामनगर, ऐडू संगम के अलावा आसपास के ग्रामीणों से खास कर रात के समय सावधानी बरतने अपील की है, ताकि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो।
70 हाथियों का दल कर रहा बिचरण
इन दिनों रायगढ़ जिला में कुल 70 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 27 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 43 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के दल में 30 नर, 28 मादा के अलावा 12 शावक भी शामिल है। वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी ने मंदिर के गेट को तोड़ा
एक घर के गेट को भी तोडऩे का प्रयास, हाथी मित्र दल की टीम ने भगाया जंगल की ओर



