NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
रायगढ़

ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश

रात को दोस्तों के साथ निकला था, सुबह मृत अवस्था मिला, जांच में जुटी कोतरारोड पुलिस

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 12:06 am
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शुक्रवार को सुबह एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिली है। जिसकी सूचना पर कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल भेजते हुए घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा पिता खगेंद्र वर्मा (23 वर्ष) गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। इससे उसके परिजन सुबह होते ही उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे खैरपुर गांव के सीतापुर बस्ती के लोग सोकर उठे तो देखे कि बस्ती में रक्तरंजित हालत में एक लाश पड़ी है। जिसकी जानकारी होते ही वहां पूरी बस्ती के लोग एकत्र हो गए और उसकी पहचान में जुट गए। साथ ही जब उसके परिजनों को सूचना मिली कि सीतापुर बस्ती में एक युवक की लाश पड़ी है तो वे वहां पहुंचकर देखे कि वह कोई और नहीं बल्कि तिलक वर्मा ही था। ग्रामीणों का कहना था कि किसी अज्ञात आरोपियों ने सिर पर ईट से हमला कर हत्या किया है। साथ ही ग्रामीणों के अनुसार तिलक वर्मा को गांव के ही एक युवक के साथ रात में देखा गया था। ऐसे में परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोतरारोड पुलिस को दिया। इससे कोतरारोड पुलिस फारेंसिक एक्टपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर ईट से हमला का निशान मिले हैं। इससे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में कोतरारोड थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिससे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं जिस जगह में युवक की लाश मिली है, उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, लेकिन रात होने के कारण आरोपी का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। जिससे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया जा रहा है, इससे बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कारण का नहीं हुआ खुलासा

युवक की किन कारणों से हत्या हुई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणेां का खुलासा हो सकेगा। ऐसे में अलग-अलग ऐगल से जांच की जा रही है।

You Might Also Like

कोड़ातराई में ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा का भव्य आयोजन

जातीय जनगणना देश का एक्स-रे- राहुल गांधी

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का सीईओ ने अतिशीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

साईं तेरे नाम के दीवाने गीत संग मस्त थिरके श्रद्धालुगण

पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर समिति ने की बैठक का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
Next Article महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?