NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान: 18 किशोरियों को लगाया गया टीका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान: 18 किशोरियों को लगाया गया टीका
रायगढ़

एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान: 18 किशोरियों को लगाया गया टीका

बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एच.पी.व्ही. टीकाकरण जरूरी, स्वास्थ्य विभाग की पालकों से अपील

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़, 15 मई 2026/ कलेक्टर के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में महिलाओं में ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की रोकथाम के लिए एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान रायगढ़ शहरी क्षेत्र में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मई को रायगढ़ शहरी क्षेत्र में कुल 18 बालिकाओं का एच.पी.व्ही. टीकाकरण किया गया। यह टीकाकरण जिले के तीन प्रमुख कोल्ड चैन प्वाइंट-शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर (जूटमिल) एवं किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में किया जा रहा है।
शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग (15 वर्ष पूर्ण न किया हो) की किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानुप्रताप पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम के मार्गदर्शन में टीकाकरण कार्यक्रम को गति दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर पहुंचकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू., क्षेत्र समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक एवं मितानिनों द्वारा विशेष प्रयास करते हुए पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर में यह वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका केवल बीमारी से सुरक्षा नहीं बल्कि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या ए.एन.एम. से संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग का संकल्प है कि रायगढ़ जिले की प्रत्येक बेटी स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक बने।

You Might Also Like

रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर

अब शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

सूने मकान में अज्ञात चोरों का धावा, नगदी समेत हजारों के गहने ले उड़े चोर

कल निकलेगी नगर में बाबा श्याम की भव्य फागुन निशान यात्रा

अदाणी फाउंडेशन का सात दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सश्रम कारावास
Next Article संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग-अरूणधर

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?