NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ बनी, फिर खुद गई! सावित्री नगर मार्ग पर पाइप लाइन फटने से लोगों की बढ़ी परेशानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ बनी, फिर खुद गई! सावित्री नगर मार्ग पर पाइप लाइन फटने से लोगों की बढ़ी परेशानी
रायगढ़

सडक़ बनी, फिर खुद गई! सावित्री नगर मार्ग पर पाइप लाइन फटने से लोगों की बढ़ी परेशानी

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:07 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में विकास कार्यों की रफ्तार भले तेज दिखाई दे रही हो, लेकिन योजनाओं के अभाव में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला रायगढ़ के सावित्री नगर मार्ग का है, जहां पाइप लाइन फटने के बाद निगम की टीम ने हाल ही में बनी नई सडक़ को फिर से खोद दिया। सडक़ खोदने के कारण इस मार्ग का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है, जिससे दिनभर लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर लाखों रुपए खर्च कर नई सडक़ का निर्माण कराया गया था, लेकिन पाइप लाइन फटने की घटना के बाद सडक़ को दोबारा जेसीबी से खोदना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पहले सडक़ बना दी जाती है और बाद में नाली, पाइप लाइन या अन्य कार्यों के लिए उसी सडक़ को फिर से तोड़ दिया जाता है। इससे सरकारी राशि की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को भी परेशान होना पड़ता है।
इधर, जिस मार्ग पर यह स्थिति बनी हुई है वहां एक होटल भी बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के संचालित बताया जा रहा है। सडक़ किनारे वाहनों की पार्किंग होने और बगल में नए निर्माण कार्य के चलते पहले से ही यातायात प्रभावित था, ऊपर से सडक़ खुदने के बाद हालात और खराब हो गए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पहले से बेहतर योजना बनाकर काम किया जाए तो नई सडक़ों को बार-बार खोदने की नौबत नहीं आएगी। फिलहाल सडक़ खुदने के कारण लोगों को धूल, जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

You Might Also Like

पत्नी की हत्या कर पति ने भी लगाई फांसी

सेना के सम्मान में नारी शक्ति मैदान में

धरमजयगढ़ के खम्हार में 4 से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर

मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया एनटीपीसी लारा परियोजना की समीक्षा

दलदल में फंसने से हाथी शावक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दैवेभो कर्मियों की हड़ताल से चरमराई बीज निगम की व्यवस्था
Next Article केंद्र सरकार का एमएसपी में वृद्धि का निर्णय ऐतिहासिक कदम-सीएम साय

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?