NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कॉन्स्टेबल पर विधवा टीचर से रेप का आरोप, जबरन संबंध बनाए, एसपी ने किया सस्पेंड, आरोपी फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कॉन्स्टेबल पर विधवा टीचर से रेप का आरोप, जबरन संबंध बनाए, एसपी ने किया सस्पेंड, आरोपी फरार
जशपुरनगर

कॉन्स्टेबल पर विधवा टीचर से रेप का आरोप, जबरन संबंध बनाए, एसपी ने किया सस्पेंड, आरोपी फरार

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:01 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के कासांबेल थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल रुद्रमणि यादव पर रेप का आरोप लगा है। विधवा टीचर ने आरोप लगाया कि पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का भरोसा दिलाकर आरक्षक उसके करीब आया। घुमाने ले जाने के बहाने जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला 2 बार प्रेग्नेंट भी हुई, लेकिन आरोपी ने मेडिसिन देकर गर्भपात करा दिया। पीडि़ता की शिकायत के बाद स्क्क ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है, वहीं स्नढ्ढक्र दर्ज होने के बाद से वह फरार है।
पीडि़ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि, साल 2020 में पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले रह रही थीं। पेशे से वह टीचर है। महिला के अनुसार, जनवरी 2023 में फेसबुक के जरिए उनकी पहचान आरक्षक रुद्रमणि यादव से हुई थी। शुरुआत में रुद्रमणि ने पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने और हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोप है कि आरक्षक ने महिला के अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक, 28 अप्रैल 2023 को आरक्षक रुद्रमणि यादव टीचर को घुमाने के बहाने बटईकिला क्षेत्र ले गया, जहां सुनसान जगह पर उससे जबरन संबंध बनाए। पीडि़ता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अलग-अलग जगहों पर उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन आरोपी ने गर्भपात करा दिया। जनवरी 2025 में भी आरोपी ने भुरसादाब क्षेत्र के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
शिक्षिका ने शिकायत में कहा कि जब उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू की, तो वह मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर कॉल डिटेल निकलवाकर रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किए और महिला के बारे में गलत बातें फैलाईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। पीडि़ता ने आर्थिक शोषण का आरोप भी लगाया है। उसके अनुसार आरोपी ने जमीन दिलाने के नाम पर उससे और उसके भाई से करीब 2 लाख रुपए लिए, लेकिन कोई काम नहीं कराया। महिला का कहना है कि आरोपी खुद को पुलिस विभाग में प्रभावशाली बताकर धमकी देता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
महिला द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस ने रुद्रमणि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(हृ) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, 2 गंभीर

ओम् नम: शिवाय से गूंज उठे छत्तीसगढ़ के शिवालय, भक्तों की उमड़ी भीड़

पैरोल अवधि समाप्ति के बाद भी फरार चल रहे आरोपी को भेजा जेल

गणेश प्रतिमा विसर्जन में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई उचित कार्यवाही : एसएसपी

जशपुर पुलिस मना रही है ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच
Next Article अवैध विदेशी मदिरा एवं महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?