NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच
जशपुरनगर

ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, फलदार पौधों का वितरण और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:01 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत महुआ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। शिविर में लोगों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 1077 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 163 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिसमें आम, लीची, नाशपाती एवं अमरूद के पौधे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदान किए गए। अधिकारियों ने किसानों को फलदार पौधों के महत्व तथा बाड़ी विकास के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भविष्य में उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने इसे जनहित की प्रभावी पहल बताया। शिविर के दौरान आधार कार्ड निर्माण एवं जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही अपने आवश्यक दस्तावेज बनवाए। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और शासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकीं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। जनपद सीईओ ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।

You Might Also Like

अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य करें : अभिषेक कुमार

जशपुर पुलिस द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प-सीएम साय

जशपुर पुलिस ने 270 क्विंटल अवैध धान पकड़ा

सीएम साय के निर्देश पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, आवागमन होगा और भी सुरक्षित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिलेंडर ब्लास्ट से दो बहन-पिता और मासूम की मौत
Next Article कॉन्स्टेबल पर विधवा टीचर से रेप का आरोप, जबरन संबंध बनाए, एसपी ने किया सस्पेंड, आरोपी फरार

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?