NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंटरनल और प्रैक्टिकल बिना थ्योरी परीक्षा?
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंटरनल और प्रैक्टिकल बिना थ्योरी परीक्षा?
रायगढ़

इंटरनल और प्रैक्टिकल बिना थ्योरी परीक्षा?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना पर सवालों के घेरे में नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta May 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का मूल उद्देश्य शिक्षा को व्यवहारिक, कौशल आधारित और विद्यार्थी केंद्रित बनाना है। इसी सोच के तहत उच्च शिक्षा में प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) और आंतरिक मूल्यांकन को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। लेकिन रायगढ़ स्थित नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी किए जाने के बाद पूरी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
स्थिति यह है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध अधिकांश कॉलेजों में अब तक इंटरनल और प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित ही नहीं हुई हैं, जबकि नियमत: पहले प्रैक्टिकल परीक्षा और उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होनी चाहिए। इसके बावजूद सीधे थ्योरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर देना शिक्षा नीति की मूल भावना के विपरीत माना जा रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच इस निर्णय को लेकर असमंजस और नाराजगी दोनों देखी जा रही है। छात्रों का कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं केवल औपचारिकता नहीं होतीं, बल्कि विषय की वास्तविक समझ और प्रयोगात्मक ज्ञान का आधार होती हैं। ऐसे में बिना प्रायोगिक मूल्यांकन के सीधे मुख्य परीक्षा लेना छात्रों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव डालने जैसा है।
शिक्षा विशेषज्ञों का भी मानना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अनुभव आधारित शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। यदि विश्वविद्यालय स्वयं ही निर्धारित शैक्षणिक प्रक्रिया का पालन नहीं करेगा तो कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता और नीति की विश्वसनीयता दोनों प्रभावित होंगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने टाइम टेबल जारी करने से पहले कॉलेजों में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की थी? यदि नहीं, तो यह शैक्षणिक समन्वय की गंभीर कमी को दर्शाता है। और यदि जानकारी होने के बावजूद ऐसा किया गया, तो यह छात्रों के हितों की अनदेखी मानी जाएगी।
अब आवश्यकता इस बात की है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन स्थिति स्पष्ट करे कि प्रायोगिक परीक्षाएं कब और कैसे आयोजित होंगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल दस्तावेजों और भाषणों तक सीमित न रहे, बल्कि उसकी भावना जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे।
क्या कहते हैं कुलसचिव
यह अनुमानित ( टेंटिटिव) समय सारणी है। महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं अगले माह 1 जून से आरंभ होंगी। यह समय सारणी विद्यार्थियों की सुविधा और सतर्कता के लिए जारी होती है। जहां तक प्रायोगिक परीक्षा की बात है तो प्रैक्टिकल परीक्षा महाविद्यालयों में आरंभ हो चुकी है।
तरुणधर दीवान
कीलसचिव, नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी

You Might Also Like

पहले लगाया 12 घंटे और अब हो गया 18 घंटे का नो एंट्री, ट्रांसपोर्टर परेशान

धर्मांतरण के मामले सामने आते ही दर्द से कराह उठे भूपेश बघेल- अरुण धर दीवान

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का शुभारंभ

अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जप्त

घटिया निर्माण की बानगी पेश करता लैलूंगा बाकारूमा सडक़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
Next Article फिल्म मेकिंग के लिए छत्तीसगढ़ के एस अंशु धुरंधर को यूक्रेन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?