NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
रायगढ़

भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!

सडक़ निर्माण के नाम पर वन भूमि में मनमानी के आरोप

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 12:02 am
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में भारतमाला सडक़ परियोजना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरती नजर आ रही है। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी, कोल ब्लॉक क्षेत्र की जमीन के अधिग्रहण और अमृत सरोवर योजना के तालाब से मिट्टी उत्खनन जैसे मामलों के बाद अब धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वन भूमि और पेड़ों के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि सडक़ निर्माण के दौरान तय सीमा से अधिक वन भूमि पर खुदाई कर सैकड़ों बेशकीमती पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया गया और बाद में वे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए।
धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा घाट इलाके में चल रहे भारतमाला सडक़ निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ निर्माण के लिए जितनी भूमि स्वीकृत थी, उससे कहीं अधिक क्षेत्र में मशीनें चलाकर खुदाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सागौन सहित कई मूल्यवान पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। कुछ ही दिनों बाद वे पेड़ मौके से गायब भी हो गए। ग्रामीणों का दावा है कि घटनास्थल पर आज भी पेड़ों के टूटे हुए हिस्से और अवशेष पड़े हुए हैं, लेकिन समूल उखाड़े गए पेड़ों का कोई रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सडक़ निर्माण की आड़ में वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य अधिग्रहित भूमि से बाहर तक फैल गया, जिससे सरकारी जल स्रोतों सहित निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को भी क्षति पहुंची है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पर्यटन स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले सिसरिंगा घाट क्षेत्र में बिना पर्याप्त निगरानी के तेजी से कार्य किया गया। मामले में कंपनी प्रबंधन से जुड़े प्रदीप सिंह ने जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के बयान इस पूरे मामले को और उलझा रहे हैं। धरमजयगढ़ रेंजर डी.पी. सोनवानी ने कहा कि भारतमाला परियोजना के लिए चिन्हांकित पेड़ों की कटाई विभागीय प्रक्रिया के तहत की गई थी। दूसरी ओर उत्पादन इकाई के रेंजर जॉन तिग्गा ने बताया कि परियोजना से संबंधित पेड़ों की कटाई वर्षों पहले ही पूरी हो चुकी थी और हाल के समय में विभाग द्वारा किसी नई कटाई की कार्रवाई नहीं की गई।
वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयानों ने अब कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि हाल में किसी पेड़ की वैधानिक कटाई नहीं हुई, तो फिर निर्माण क्षेत्र से बड़ी संख्या में पेड़ आखिर गायब कैसे हो गए। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सडक़ निर्माण के नाम पर वन भूमि में हुए कथित अतिक्रमण तथा पेड़ों के नुकसान की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

You Might Also Like

ई वे बिल को लेकर बघेल के ट्वीट पर

May 1, 2026

पीएम मोदी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक राष्ट्र और एक धर्म : कौशल्या साय

प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता-मयंक, यातायात के दबाव से निपटने बाईपास मार्गो का होगा निर्माण

107 ली. महुआ शराब के साथ पकड़ाया तस्कर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
Next Article पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?