NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत
रायगढ़

रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत

चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे!

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:21 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पुटूकछार में खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर नदी में बना रपटा पुल इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लगातार चार दिनों से नदी का पानी रपटा पुल के ऊपर से बह रहा है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ते ही रपटा पुल पानी में डूब जाता है। वर्तमान में लगातार चार दिनों से पुल के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन बाधित है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। पढ़ाई प्रभावित होने से बच्चों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत के उपसरपंच भुनेश्वर यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से संबंधित शिकायत पिछले वर्ष भी आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित संबंधित उच्च अधिकारियों, विधायक तथा मुख्यमंत्री समाधान शिविर तक की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस विभागीय पहल नहीं हुई है।
लगातार आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों के सामने अब जरूरी सामान और शासकीय राशन सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तथा रपटा लंबे समय तक डूबा रहा, तो ग्राम पंचायत तक शासकीय राशन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं कैसे पहुंचेंगी?
आगे बता दें,रपटा पुल पर पानी भरने का सबसे गहरा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। बच्चों ने भावुक होकर बताया कि नदी में पानी बढऩे के कारण वे लगातार चार दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह स्कूल छूटता रहा तो उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और वे अन्य विद्यार्थियों से पीछे रह जाएंगे। वहीं बच्चों की बातों में पढ़ाई छूटने की चिंता साफ दिखाई दी। अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बात करते हुए कई बच्चों की आंखें नम नजर आईं। यह दृश्य बताता है कि एक पुल पर बढ़ा जलस्तर किस तरह बच्चों के भविष्य की राह में भी बाधा बन सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या दोहराती है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही रपटा पुल डूब जाता है और गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन, शिक्षा और आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

You Might Also Like

डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, देर रात तक ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

78 लाख के विकास कार्यों को विधायक ओपी की पहल से मिली मंजूरी

कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपायी ना फैलाऐं झूठी अफवाह

युवा एवं नारी शक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ रही भाजपा

फूलबाई एवं मालती के आवास का सपना हुआ पूरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बसंतपुर में बदहाल सडक़ से ग्रामीण परेशान, बरसात में बढ़ा हादसे का खतरा
Next Article गोंगपा ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?