NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम को दिया गया नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ का आमंत्रण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीएम को दिया गया नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ का आमंत्रण
रायगढ़

सीएम को दिया गया नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ का आमंत्रण

15 जुलाई के बाद होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्यक्रम की रूपरेखा से कराया जाएगा जनता को अवगत

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सामाजिक संगठन सुख-दु:ख के साथी (विप्र परिवार) द्वारा संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेज़ी की नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक भानु प्रताप मिश्र ने आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का शुभारंभ अपने करकमलों से करने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर भानु प्रताप मिश्र ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की संपूर्ण अवधारणा, उद्देश्य तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभिनव पहल समाज के प्रत्येक वर्ग को भाषा के माध्यम से ज्ञान, संस्कृति और रोजगारोन्मुखी संचार कौशल से जोडऩे का प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेज़ी की नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिनमें छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा भाषा सीखने के इच्छुक सभी आयु वर्ग के लोग बिना किसी शुल्क के भाग ले सकेंगे। कक्षाओं का संचालन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा पंजीयन गूगल फॉर्म के माध्यम से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सामाजिक एवं शैक्षिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति, मातृभाषा तथा वैश्विक संचार की दृष्टि से संस्कृत, हिंदी और अंग्रेज़ी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर के प्रारंभिक दिनों में किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और इसका व्यापक लाभ समाज को प्राप्त हो। कार्यक्रम संयोजक भानु प्रताप मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुझावों के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही, कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, पंजीयन प्रक्रिया, विषय विशेषज्ञों, कक्षाओं के संचालन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से 15 जुलाई के बाद किसी उपयुक्त तिथि पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मीडिया एवं आमजन के समक्ष कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

You Might Also Like

युवक पर प्राण घातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

पुष्पा स्टाइल में लकड़ी की तस्करी

लॉयंस और लीनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन

गढ़उमरिया के जामटिकरा में चल रहा देह व्यापार का धंधा

कोटवारी भूमि में डॉ.पटेल ने बनाया मकान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्दू अकादमी अध्यक्ष ने सीएम साय को लिखा पत्र
Next Article राम नाम वाली ईंट नाली में लगाने पर विवाद : राम मंदिर का मामला, संगठनों ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?