NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बनोरा की पावन धरा पर शिक्षा और संस्कार के नए युग का उदय… क्षेत्र का कोई भी छात्र धना भाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा : बाबा प्रियदर्शीराम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बनोरा की पावन धरा पर शिक्षा और संस्कार के नए युग का उदय… क्षेत्र का कोई भी छात्र धना भाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा : बाबा प्रियदर्शीराम
रायगढ़

बनोरा की पावन धरा पर शिक्षा और संस्कार के नए युग का उदय… क्षेत्र का कोई भी छात्र धना भाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा : बाबा प्रियदर्शीराम

पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के अवतरण दिवस पर भक्ति, शिक्षा और सेवा का संगम

lochan Gupta
Last updated: September 21, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta September 21, 2026
Share
10 Min Read

रायगढ़। साधना, सेवा और त्याग की तपोभूमि बनोरा में पूज्यपाद अघोरेश्वर भगवान राम जी के पावन अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण समारोह ऐतिहासिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह केवल एक भवन का लोकार्पण नहीं था, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सेवा और मानवता के एक नए अध्याय का शुभारंभ था। समारोह में परम पूज्य अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सान्निध्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूज्य बाबा जी मौजुदगी एवं मार्गदर्शन में विधिवत फीता काटकर नवीन भवन का लोकार्पण किया। भारतीय संस्कृति में दीप को ज्ञान और सत्य का प्रतीक मानते हुए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया गया। यह शिला पट्टिका स्कूल की पहचान नहीं बल्कि ज्ञान सेवा समर्पण की मौन साक्षी रहेगी।
यह भवन आने वाली पीढ़ी की शिक्षा के साथ साथ संस्कार वान बनाएगा और समाजिक उत्तरदायित्व के लिए तैयार करेगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, गुरु, संस्कार और राष्ट्र प्रेम की भावना को मंच पर साकार किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक शांति पाठ से हुई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, गुरु वंदना, विद्यालय की यात्रा पर आधारित लघु डॉक्यूमेंट्री, लघु नाटिका और विद्यालय गीत ने समारोह में चार चांद लगा दिए। यहां से 2005 के दौरान अध्ययन रत पूर्व छात्र आशीष कुमार प्रधान ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा साधनों के अभाव के बाद भी संस्कारों की प्रेरणा ने मुझे जीवन में इस पद तक पहुंचाया। वर्तमान में वे भारतीय रेलवे पद पर हैं।
आनंद पाण्डेय ने ट्रस्ट की सेवा-यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा शिक्षा के साथ साथ जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा के जरिए भी साधन विहीन लोगों की सेवा की जाती है। छत्तीशगढ़ में बनोरा, डभरा, शिवरीनारायण, अंबिकापुर, के अलावा झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार राज्यों में भी ट्रस्ट की संस्थाएं मानव सेवा हेतु सतत सक्रिय है। सभी शाखाओं में नि:शुल्क चिकित्सीय सेवा मुहैया कराई जाती है। ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं का विस्तार से जिक्र किया गया। संस्था का ध्येय वाक्य पीडि़त मानव की सेवा हैं। अंग्रेजी मीडियम स्कूल में नव पदस्थ प्राचार्य जोगेन्द्र चौधरी ने विद्यालय को आधुनिक गुरुकुल बताते हुए कहा अंग्रेजी की सीख के साथ साथ छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनाया जाएगा। यह स्कूल अंचल के लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।मंचस्थ अतिथियों को शाल श्री फल से सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी से जुड़े अपने स्वर्गीय बड़े पिता के संस्मरण उपस्थित जनो से साझा किए। श्री साय ने आश्रम की लोक कल्याणकारी गतिविधियों को जन हित के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा पूज्य बाबा जी का जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है और सभी के लिए प्रेरणा दाई है। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में सबसे अधिक पूज्य बाबा जी से प्रेरित हैं और जब तक राजनीति में रहेंगे, वे भी पीडि़त मानवता की सेवा को अपना ध्येय बनायेंगे। बाबा जी की सेवा को प्रेरणा दाई बताया। इसके बाद पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने अपने आशीर्वचन में कहा पिछले तीन दशकों से संस्था में शिक्षा का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने बताया आश्रम एवं पुराने स्कूल की नींव घासीराम ,अमृतलाल द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई भूमि पर रखी गई थी। सभी लोगो के सहयोग से संस्था की सेवा-यात्रा जारी है। सेवा के लिए रोपा गया बीज आज वटवृक्ष बन गया है। विधायक बनने के बाद ओपी चौधरी का आश्रम आगमन हुआ। यहां चल रही सेवाओं के मद्देनजर उन्होंने नर्सिंग कॉलेज और अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की सलाह दी थी। पूज्य बाबा जी ने कहा नर्सिंग कॉलेज में कई बाध्यताएं थीं और अंग्रेजी स्कूल को लेकर संशय की स्थिति थी। सनातन परम्परा का संत होने के नाते हिंदी के प्रति उनका स्वाभाविक जुड़ाव रहा है। देश की राष्ट्रभाषा भी हिंदी है। शिक्षा-विदों और शुभचिंतकों से हुई सार्थक चर्चा के बाद ही अंग्रेजी स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। स्कूल निर्माण संबंधी समस्याओं के निराकरण में भी वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी जी अभूतपूर्व सहयोग रहा। बाबा प्रियदर्शी राम जी ने कहा सर्वसुविधा युक्त अंग्रेजी मीडिय स्कूल निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान के साथ सभी वर्ग के बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। ग्रामीण बच्चों में यह भावना नहीं होनी चाहिए शहरों के बड़े स्कूलों की तरह वह अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ पाया बच्चों के मन में इस हीन भावना से उनका विकास बाधित होगा। शिक्षा को बदलाव का सबसे बड़ा जरिया बताते हुए उन्होंने कहा संस्कार राष्ट्र की संपत्ति होती है। शिक्षा तभी सार्थक है जब ग्रहण करने वाले छात्रों में विनयशीलता और पीडि़त मानव की सेवा का भाव हो। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान-विज्ञान, खेल, कंप्यूटर सहित सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। चाहे डॉक्टर, नेता, इंजीनियर या कलेक्टर बनें, मन में गरीबों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए। देश की 70 प्रतिशत गरीब आबादी गांवों में रहती है, उनके पास संसाधनों का अभाव होता है, इसलिए साधु-संत अपना निवास साधन-विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में बनाते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। बाबा जी ने बताया कि स्कूल निर्माण के साथ-साथ शिक्षकों के लिए 2 बीएचके के 24 क्वार्टर भी निर्माणाधीन हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की उल्लखेनीय सफ़लता की विशेष सराहना करते हुए कहा कि लड़कियां माता-पिता की आज्ञाकारी और अनुशासित संतान होती हैं, इसलिए वे हर क्षेत्र में बाजी मार रही हैं। अनुशासन को जीवन की सफलता का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल में 6 घंटे का प्रयास पर्याप्त नहीं हैं,इसके साथ साथ अभिभावकों के प्रयास भी आवश्यक हैं।अभिभावकों के संयमित जीवन का असर बच्चों पर पड़ता है। बड़ों को नशा पान करते देख बच्चे स्वयंमेव करने नशा की ओर प्रेरित होने लगते है इसलिए अभिभावकों की जवाबदारी है कि बच्चों का समुचित ध्यान रखे। स्कूल निर्माण को लेकर व्यवस्थापक त्यागी राम जी के योगदान की सराहना करते हुए पूज्य बाबा जी ने कहा आश्रम से जुड़े बढ़ई, प्लंबर, टाइल्स मिस्त्री ,बिजली मिस्त्री ,पेंटर सहित बहुत से श्रमवीरों का अदभुत योगदान रहा। पूज्य बाबा जी ने कहा आश्रम से जुड़े सभी सदस्यों ,श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य भवन का सपना साकार हो सका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए पूज्य बाबा जी ने मीडिया सहित जिला प्रशासन से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया।

अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर से शिक्षित 29 छात्रों का मिला गौरव सम्मान

यहां अध्ययन करके वाले छात्र विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है। इनमें इंजीनियर आशीष कुमार प्रधान भारतीय रेलवे, प्रदीप गुप्ता उपकोषालय अधिकारी, अभिनाष कुमार गुप्ता चिकित्सा अधिकारी, जयराम मोघिया, सचिव, प्रीति सिंह सिदार, शिक्षक, अलिसा सिंह, इलेश पटेल, प्रकाश पुजारी, जया प्रधान, शिशिलेश किसान, उपसंचालक पंचायत, रमा पटेल,व्याख्याता अर्चना पण्डा व्याख्याता वरदा पण्डा, सुमिता पुजारी, पंकज जायसवाल, आबकारी उपनिरीक्षक, सुलेश सिंह केसरिया, ट्रैफिक असिस्टेंट अर्जुन साय, पोस्ट मास्टर, संगीता गुप्ता ,पटवारी धीरेन्द्र प्रधान, सी.ए.जी. ऑडिटर, दिनेश गुप्ता, बी.एस.एफ. आरक्षक, रीतु पटेल, ब्रांच पोस्ट मास्टर, विकास विशाल,आरक्षक नीलम गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिव, आलोक कुमार प्रधान,असिस्टेंट मैनेजर, विकास प्रधान सत्यपाल गुप्ता, मैनेजर, सुनीता पटेल, प्राध्यापक, सुनीता गुप्ता ,डेंटल सर्जन ऋषपाल गुप्ता ,इंजीनियर शामिल है। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, कृषि मंत्री दोनों सांसदों और महापौर को पूज्य बाबा जी ने स्मृति-चिह्न प्रदान किया। अघोर गुरु पीठ के व्यवस्थापक त्यागी राम जी ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग के सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठि का आयोजन किया गया

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने लगाई फांसी

कुष्ठ रोग नियंत्रण पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

फिल्टर प्लांट का काम हुआ पूरा

बालाजी मेट्रो हास्पिटल के न्यूरो सर्जन ने की जटिल सर्जरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोरेश्वर भगवान राम सेवा प्रकल्प : नेत्र शिविर में 204 मरीजों की जांच, 125 को मिला नि:शुल्क चश्मा
Next Article चक्रधर समारोह की विरासत – उसकी आत्मा, संगीत-साधना और भविष्य की चिंता

खबरें और भी है....

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?