NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने, औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने, औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी
रायगढ़

सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने, औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी

सम्मान और सुरक्षा का आशियाना मिलने पर हितग्राहियों ने जताया शासन के प्रति आभार

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुरक्षित और सम्मानजनक आवास केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की नींव होता है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ऐसे ही अनेक परिवारों के सपनों को नया आकार मिल रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड पुसौर के ग्राम औरदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को उनके नए पक्के घर की चाबी सौंपी गई और विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत सुकूलभठली के संतराम, माला प्रधान और रामकुमार चौहान, ग्राम पंचायत जकेला की चंद्रमा गुप्ता, ग्राम पंचायत औरदा के जयंती साव और अहिल्या पाव को उनके सपनों के आवास की सौगात मिली। वर्षों तक कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन बिताने वाले इन परिवारों के चेहरे पर अपने नए पक्के घर को देखकर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। ग्राम पंचायत सुकूलभठली के हितग्राही रामकुमार चौहान ने भावुक होकर बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में घर में छप्पर से पानी टपकता था और परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पक्का मकान मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अब वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।
इसी तरह अन्य हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके लिए केवल मकान नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। नए घर मिलने से बच्चों की पढ़ाई, परिवार की सुरक्षा और दैनिक जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में औरदा शिविर में विभिन्न विभागों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩे की पहल की गई।

You Might Also Like

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का प्रथम दिवसीय सत्र संपन्न

रामदास अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सुपुत्रों ने किया फल वितरण

सडक़ हादसे में रायगढ़ कलेक्टर के पिता घायल

10वीं में 76.53 प्रतिशत व 12वीं में 81 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल

जल संरक्षण के दिशा में विभागों का कार्य सराहनीय- रंजीता रश्मि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतीय जनता पार्टी जूट मिल चक्रधर नगर मंडल ने किया मासिक बैठक का आयोजन
Next Article राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?