रायगढ़। विगत 6 मई को भारतीय जनता पार्टी, जूटमिल चक्रधर नगर मण्डल द्वारा मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशा नुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ता ह में मंडल की बैठक आयोजित किए जाने के आदेश का पालन करते हुए आज मण्डल की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, मंडल प्रभारी रत्थु गुप्ता, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती शिला तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रविन्द्र भाठिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती दुर्गा देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम रंजू संजय, मण्डल अध्यक्ष शैलेश माली, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वाई के शिंदे, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय दास, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण बिंदेश्वर सिंह, नगर निगम एमआईसी सदस्य मुक्ति नाथ बबुआ एवं श्रीमती त्रिवेणी डहरे तथा मण्डल महामंत्री संदीप सिंह एवं सूरज मिरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, शक्तिकेंद्र संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ए.-2 एवं अन्य मण्डल में निवासरत संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्तागण तथा मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त बेठक की समाप्ति के बाद समस्त कार्यकर्ताओं जानकारी दी गई कि मासिक कार्य योजना संगठन निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह मंडल बैठक द्वितीय सप्ताह शक्ति केंद्र बैठक तृतीय सप्ताह वार्ड की बैठक एवं हर माह के अंत में हर रविवार को मन की बात का कार्यक्रम अपने-अपने वार्ड करें अंत में आज की बैठक का समापन आभार प्रकट जाय दत्ता द्वारा किया गया उक्त जानकारी जुटमिल चक्रधर नगर दक्षिण मंडल प्रवक्ता मीडिया प्रभारी प्रकाश आहूजा द्वारा दी गई।



