NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मनरेगा कार्यस्थलों में ‘मजदूर सम्मान समारोह’ का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मनरेगा कार्यस्थलों में ‘मजदूर सम्मान समारोह’ का हुआ आयोजन
रायगढ़

मनरेगा कार्यस्थलों में ‘मजदूर सम्मान समारोह’ का हुआ आयोजन

श्रमिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान मामलों में मौके पर की गई कार्यवाही

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 11:27 pm
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिले के सभी मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यस्थलों में ‘मजदूर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।
जिले के उन सभी स्थलों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वर्तमान में मनरेगा के कार्य संचालित हैं। समारोह के दौरान श्रमिकों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, मांगों तथा कार्यस्थल से जुड़ी कठिनाइयों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान के मामलों का मौके पर ही निराकरण रहा। अधिकारियों द्वारा तत्काल समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिससे श्रमिकों को उनके श्रम का पारिश्रमिक समय पर मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि मजदूरी भुगतान में अनावश्यक विलंब को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। समारोह के दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के प्रावधानों से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके श्रम से ही विकास की गति संभव होती है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक श्रमिक को समय पर कार्य उपलब्ध हो, उचित पारिश्रमिक मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलेभर में आयोजित इन समारोहों से श्रमिकों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस पहल से न केवल श्रमिकों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि शासन और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ विशिष्ट अध्ययन पुस्तक का ओपी ने किया विमोचन

अग्रोहा धाम में पितृगणों के मोक्षार्थ निमित आज से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

बाइक से गिरे युवक ने दम तोड़ा

जूटमिल में बढ़ रही सीसीटीवी सुरक्षा की जागरूकता

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रबंधुओं का धुँवाधार बैठकों का दौर लगातार जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हे. में होगी सिंचाई : सीएम साय
Next Article धरमजयगढ़ के खम्हार में 4 से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर

खबरें और भी है....

सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
ट्रैक्टर में ट्राली जोडऩे के दौरान हाइड्रोलिक से दब कर श्रमिक की मौत
चपले के आशीष मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत
8 जुआरियों से 24 हजार नकद बरामद, पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश
दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?