रायगढ़। कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिकेया गोयल ने 39 वें चक्रधर समारोह 2024 के सफल आयोजन के लिए कबड्डी खेल हेतु कबड्डी आयोजन समिति का गठन किया है। गठित समिति में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण अमित सिंह मरकाम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र चन्द्रा, मोती महल रायगढ़ प्रतिनिधि राजपरिवार रायगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी राजेश पटनायक, क्रीड़ा अधिकारी तापस चटर्जी, क्रीड़ा अधिकारी सौरभ प्रधान, व्यायाम शिक्षक श्रीमती विनीता पाणि, राष्ट्रीय खिलाड़ी परमेश्वर विशाल, अमित सिदार एवं श्रीमती चमेली सारथी तथा सहा.पुलिस उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल को सदस्य बनाये गये है।
कलाकार चयन हेतु समिति गठित
कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिकेया गोयल ने 39 वें चक्रधर समारोह 2024 के सफल आयोजन हेतु कलाकार चयन के लिए कलाकार चयन समिति का गठन किया है। गठित समिति में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुश्री उर्वशी देवी, प्रिंसेस विजय देवी सिंह, प्रो.अम्बिका वर्मा, श्रीमती बासंती वैष्णव, कथक नृत्याचार्य भूपेन्द्र बरेठ एवं जसगीत गायक देवेश शर्मा को सदस्य बनाये गये है। उक्त समिति कलाकारों के चयन हेतु अपना सुझाव देगी तथा अंतिम निर्णय अध्यक्ष आयोजन समिति, चक्रधर समारोह का होगा।
39 वां चक्रधर समारोह, कबड्डी खेल आयोजन हेतु समिति गठित
