सारंगढ़। ग्राम रेड़ा भाटापारा (सारंगढ़ रोड) में आगामी 3 मई से 11 मई 2026 तक 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा वाचक पं. तोमेश्वर महाराज राम मंदिर जशपुर (ग्राम-रेड़ा) के श्रीमुख से श्रीमद भागवत का पाठ किया जाना है। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगा, कार्यक्रम की शुरुआत 3 मई, रविवार को दोपहर 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन किया जाएगा जिसमें 4 मई सोमवार को भागवत कथा महात्म्य, 5 मई मंगलवार को परीक्षित जन्म, सुकदेव आगमन अवतार, 6 मई बुधवार को ध्रुव चरित्र, मरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 7 मई गुरूवार को गजेन्द्र मोक्ष, वामन व रामावतार कृष्ण जन्मोत्सव, 8 मई शुक्रवार को कृष्ण बाललीला, गोवर्धन धारण, छप्पन भोग, 9 मई शनिवार को माहारास, रूकमणी विवाहोत्सव, 10 मई रविवार को सुदामा चरित्र, दत्ताक्षे 24 गुरू, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्री, 11 मई सोमवार को विष्णु सहस्त्रनामपाठ, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा आदि का पाठ किया जायेगा। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण, श्री राधा रानी एवं प्रभु श्रीराम की कृपा से पितरों की शांति, ग्राम रेड़ा की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की भावना के साथ किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत् ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आचार्य पं. अमृत बैरागी जी महाराज के मार्गदर्शन तथा मुख्?य यजमान के रूप में सरोज देवांगन एवं श्रीमती पुष्?पा देवांगन रहेंगे। अन्?य विशेष सहयोगियों में रामगोपाल – राधा देवांगन, विरेन्?द्र- शिवानी देवांगन, रंतीज हेमबाई यादव, राकेश- मेमबाई यादव, तुलसीदास- सुमित्रा अग्रवाल, अंकित-ममता अग्रवाल, लोकेश- कृष्?णा चन्?द्रा, जगमोहन- सीठी बाई खंडेल शामिल हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजन के अंतिम दिन 11 मई को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य आयोजन में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।



