NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तालाब सौंदर्यीकरण और पीएम आवास में तेजी लाने आयुक्त ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तालाब सौंदर्यीकरण और पीएम आवास में तेजी लाने आयुक्त ने दिए निर्देश
रायगढ़

तालाब सौंदर्यीकरण और पीएम आवास में तेजी लाने आयुक्त ने दिए निर्देश

कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने किया सराई भद्दर, फटहामुड़ा और मिठ्ठूमुड़ा का निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: April 30, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta April 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज शहर के सराई भद्दर, फटहामुड़ा एवं मिठ्ठूमुड़ा तालाबों का निरीक्षण कर चल रहे उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदारों एवं इंजीनियरों को कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने की बात कही।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट रूप से कहा कि तालाबों का विकास शहर की सौंदर्य वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से तेजी के साथ पूर्ण करने होंगे। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात आयुक्त श्री क्षत्रिय ने क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मकानों की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करते हुए हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को स्टेप-बाय-स्टेप निर्माण पूर्ण करने पर मिलने वाले शासकीय लाभों की जानकारी दी तथा बताया कि समय पर मकान पूर्ण करने पर 32,800 तक का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ठेकेदारों को निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लापरवाही या देरी की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारी, इंजीनियर एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

You Might Also Like

साउथ बिहार ट्रेन में लाखों के सोने चांदी से भरा बैग एसी बोगी में छूटा

जेपीएल तमनार में हर्षोल्लास से मना 78वीं स्वतंत्रता दिवस

बिजली विभाग के संभागीय कार्यालय की लापरवाही से लाखोंं के ट्रांसफार्मर स्वाहा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत

नींव से दमकते कलश तक केशरिया ध्वज के उत्थान के सजग प्रहरी उमेश अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन चौक में जनजागरूकता अभियान
Next Article मेडिकल कॉलेज में जागरूकता सेमिनार का आयोजन

खबरें और भी है....

जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?